फोर्टिस अस्पताल की बड़ी लापरवाही, दाहिने की जगह बाएं पैर का कर दिया ऑपरेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के नामी फोर्टिस अस्पताल में एक युवक के दाएं पैर की सर्जरी करने की जगह बाएं पैर की सर्जरी कर दी। इसकी जानकारी युवक के होश में आने के बाद मिली। बाद में चिकित्सकों ने भी गलती मान ली। इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।
पीड़ित युवक को सर्जरी के लिए अब दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। दिल्ली के शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल में रविवार को अशोक विहार निवासी रवि राय (24) को पैर में फ्रैक्चर होने के बाद इलाज के लिए लाया गया।
जांच के बाद चिकित्सकों ने बताया कि दाएं पैर की एड़ी में फ्रैक्चर है। चिकित्सकों ने सर्जरी कर चार पिन लगाने की बात कही। परिजनों के हामी भरने के बाद बुधवार शाम सर्जरी की गई।
बेहतर इलाज के लिए लाए थे फोर्टिस
सर्जरी के बाद जब रवि को होश आया तब उसने अपने परिजनों को बताया कि दाएं पैर की जगह उसके बाएं पैर की सर्जरी कर दी गई है। इसके बाद चिकित्सकों को बुलाया गया।
थोड़ी देर बाद ही चिकित्सकों को भी अपनी गलती का अहसास हो गया। चिकित्सकों ने भूल सुधारने के लिए फौरन दूसरी सर्जरी करने की तैयारी की, लेकिन रवि के पिता राम करण राय इसके लिए तैयार नहीं हुए और बेटे को पास के एक दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां बृहस्पतिवार को युवक की सर्जरी होनी है। उधर, इस पूरे मामले पर अस्पताल की ओर से दो लाइन का बयान जारी कर कहा गया है कि मरीज की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और इस मामले की जांच की जा रही है। जरूरी कदम उठाएं जाएंगे और उचित कार्रवाई होगी।
पहले अस्पताल ने मामले को दबाने की कोशिश की
मामले की गंभीरता और चिकित्सकों की बड़ी लापरवाही को देखते हुए स्थानीय पुलिस से भी इस घटना की लिखित शिकायत दी गई है।
पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। पीड़ित युवक रवि राय सीए की पढ़ाई कर रहा है। रविवार को वह अपने घर में सीढ़ियों से फिसल गया था।
जिसके बाद उसे बेहतर इलाज की आस में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।