फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   big door falls down on children playing nearby eight caught inside one dies

गुरुग्राम: खेल-खेल के दौरान बच्चों पर गिरा दरवाजा, आठ दबे, एक की मौत

Wed, 02 Dec 2020 10:26 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 02 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
big door falls down on children playing nearby eight caught inside one dies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम की पीर कॉलोनी में बुधवार को एक प्लॉट की चारदीवारी का दरवाजा गिर गया। इस घटना में पास ही खेल रहे आठ बच्चे दब गए। बच्चों का शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। बच्चों को दरवाजे के नीचे से निकाला गया। घटना में एक बच्ची शिल्पा की मौत हो गई। 

विज्ञापन


घायलों को सोहना के उपमंडल नागरिक अस्पताल से नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शिल्पा के पिता रामजी इसी इलाके में रहते हैं। रामजी के दो अन्य बच्चे शिवम (6) और मुस्कान (4) भी वहीं खेल रहे थे। 
विज्ञापन


हादसे में साधना (6) और प्रिंस नामक दो अन्य बच्चे भी घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार देर शाम तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed