बड़ा फैसला: पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं करेगी एसीबी !
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिलने वाली शिकायतों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। इन शिकायतों को दिल्ली पुलिस को ही भेज दिया गया है।
विजिलेंस विभाग के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि भी की है। ऐसे में माना जा रहा है कि एसीबी अब पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायतों पर कार्रवाई नहीं करेगी। इसे दिल्ली सरकार व केन्द्र सरकार के खिलाफ चल रहे टकराव केबीच बड़े घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।
विजिलेंस ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि एसीबी ने करीब 125 शिकायतें विजिलेंस ब्रांच को भेजी हैं। ये भ्रष्टाचार से संबंधित वह शिकायतें हैं, जो दिल्ली सरकार की हेल्प लाइन पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली थीं।
इस मुद्दे पर केंद्र और दिल्ली सरकार में पहले ही ठन चुकी है
विजिलेंस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन शिकायतों पर कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। यहां बता दें कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर केंद्र व दिल्ली सरकार आमने-सामने खड़ी हो गई थी।
केंद्र सरकार ने नोटिस जारी कर ये तक कह दिया था कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसीबी कार्रवाई नहीं कर सकती। ये उसके कार्यक्षेत्र में नहीं आता। कुछ महीने पहले मामला तब गरमा गया, जब एसीबी के चीफ बनाए गए एसएस यादव ने दिल्ली पुलिस के एक सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज करवा उसे गिरफ्तार करवा दिया।
इसके बाद मामला हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट में चला गया। कुछ समय पूर्व एलजी द्वारा एसीबी चीफ पद पर मीणा की नियुक्ति के बाद स्थिति थोड़ी बदल गई।