फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BIG B wants kumar vishwas to remove fathers poem video, AAP leader offers to pay Rs 32

हरिवंशराय बच्चन की कविता से विश्वास ने कमाए थे 32 रुपये, BIG B की नोटिस पर लौटाया, मांगी माफी

Thu, 13 Jul 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Jul 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
 BIG B wants kumar vishwas to remove fathers poem video, AAP leader offers to pay Rs 32
अमिताभ बच्चन, कुमार विश्वास - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन से कॉपीराइट का लीगल नोटिस मिलने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) नेता कुमार विश्वास ने तर्पण सीरीज से हरिवंश राय बच्चन की कविता से जुड़ा वीडियो हटा दिया है। विश्वास ने साथ ही वीडियो से हुई 32 रुपये की कमाई वापस लौटाने की बात भी कही है। 

विज्ञापन

 

ये है पूरा मामला?

दरअसल, कुमार विश्वास ने पिछले सप्ताह पुराने हिंदी कवियों की याद में तर्पण नामक शृंखला शुरू की थी। बड़े पैमाने पर इसका सोशल मीडिया पर प्रचार भी किया था। विश्वास इसमें बाबा नागार्जुन, रामधारी सिंह दिनकर, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, महादेवी वर्मा, हरिवंश राय बच्चन, भवानी प्रसाद मिश्र समेत 15 कवियों की कविताओं की संगीतमय प्रस्तुति कर रहे हैं। 

विज्ञापन

 

 

शनिवार को डाली थी हरिवंशराय बच्चन की कविता

शनिवार को विश्वास ने शृंखला के चौथे वीडियो के रूप में नीड़ का निर्माण फिर-फिर नाम से दिवंगत हरिवंश राय बच्चन की एक कविता का वीडियो शेयर किया। दो दिन पहले इसकी जानकारी मिलने पर अमिताभ बच्चन ने कुमार विश्वास को लीगल नोटिस भेज दिया। इसमें उन्होंने 24 घंटे में वीडियो हटाने के साथ कमाई का हिसाब भी मांगा था, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिग बी की नोटिस का ये दिया जवाब

 BIG B wants kumar vishwas to remove fathers poem video, AAP leader offers to pay Rs 32
amitabh bachchan

विश्वास ने इसका जवाब सोशल मीडिया पर दिया है। इसमें उन्होंने कहा है कि तर्पण सीरीज के लिए दूसरे कवियों से तारीफ मिली, जबकि आपकी तरफ से नोटिस भेज दिया गया। विश्वास के मुताबिक, मैं बाबूजी के ट्रिब्यूट वीडियो को डिलीट कर रहा हूं। इससे मुझे 32 रुपये की कमाई हुई है। इसे भी भेज रहा हूं। इसके लिए कुमार विश्वास ने माफी भी मांगी है।    
 




वीडियो भी लिया वापस  
कुमार विश्वास ने आगे कहा कि अमिताभ बच्चन नहीं चाहते कि हरिवंश राय बच्चन की कविताएं महाकवियों की शृंखला में शामिल की जाएं। हालांकि, उन्होंने कहा है कि उनके दूसरे बेटे अजिताभ बच्चन ने उन्हें सीरीज के लिए बधाई दी थी, लेकिन अमिताभ बच्चन के पास कानूनी अधिकार होने से वह वीडियो वापस ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed