{"_id":"63f42859291004a4b20bacaf","slug":"big-action-against-gangster-neeraj-bawana-lawrence-vishnoi-and-many-of-his-big-miscreants-2023-02-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिकंजा: गैंगस्टर नीरज बवाना और लॉरेंस बिश्नोई समेत उसके कई बडे़ बदमाशों के खिलाफ बड़ी कर्रवाई, 70 जगह पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकंजा: गैंगस्टर नीरज बवाना और लॉरेंस बिश्नोई समेत उसके कई बडे़ बदमाशों के खिलाफ बड़ी कर्रवाई, 70 जगह पर छापा
Tue, 21 Feb 2023 12:27 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:27 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के कई शहरों में एनआइए की छापेमारी हो रही है। आजमगढ़ और अयोध्या में भी जांच चल रही। नगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात एनआईए की टीम ने छापामारी की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गैंगस्टर नीरज बवाना और लॉरेंस बिश्नोई सहित उसके कई बडे़ गुर्गों के खिलाफ बड़ी कर्रवाई की जा रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए छापामारी की राज्यों में छापेमारी कर रही है। एनआईए के सूत्रों के मुताबिक, 70 से ज्यादा जगह पर छापामारी चल रही है। राजस्थान, उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में तलाशी अभियान चल रहा है।
एनआईए की टीम की गैंगस्टर के रिश्तेदारों के घरों पर छापेमारी
उत्तर प्रदेश के कई शहरों में एनआइए की छापेमारी हो रही है। आजमगढ़ और अयोध्या में भी जांच चल रही। नगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात एनआईए की टीम ने छापामारी की है। बताते हैं कि डब्बू सिंह की तलाश में एनआईए आई थी। हालांकि पुलिस अफसर छापामारी को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
हरियाणा के नारनौल में एनआईए की टीम ने गैंगस्टर सुरेंदर उर्फ़ चीकू के सेक्टर एक और मोहनपुर गांव में रह रहे रिश्तेदारों के यहां छापेमारी की। सीआईए और स्थानीय पुलिस मौके पर रही। टीम सुबह 5 बजे हुडा सेक्टर एक पहुंची थी और साढ़े 7 बजे तक जांच की। टीम में कुल 4 लोग शामिल हैं। फिलहाल मोहनपुर में रेड जारी है।
विज्ञापन
यमुनानगर में एनआईए के रेड, 5 बजे से चल रही कार्रवाई
शहर की महावीर कॉलोनी में आज सुबह एनआईए यानी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की रेड चल रही है। भारी संख्या में पुलिस बल कॉलोनी में तन्नु मन्नु के घर पर पहुंचा। रेड सुबह 5 बजे की गई। आरोप है कि तन्नु मन्नु गैंगस्टर काला राणा को फंडिंग करते हैं। एनआईए की रेड में काफी संख्या में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि घर में महिलाओं से भी पूछताछ की जा रही है।
डीएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि एनआईए व यमुनानगर पुलिस द्वारा मिलकर सुबह 5 बजे से तन्नु मन्नु के घर पर जांच की जा रही है। फिलहाल जांच चल रही है। जो भी संदिग्ध सामग्री या अन्य दस्तावेज मिलेंगे उस बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी।

एनआईए ने हथियार सप्लाई को लेकर सिकंदराबाद में मारा छापा
पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला हत्या के बाद से बुलंदशहर में चौथी बार एनआईए ने छापा मारा है। एनआईए टीम मंगलवार सुबह करीब 6 बजे सिकंदराबाद के मोहल्ला झारखंडी पहुंची। जहां टीम ने खुर्जा के हथियार सप्लायर मोहम्मद शाहबाज के साले इमरान के घर की तलाशी ली और पूछताछ की। हालांकि, इमरान अपने घर पर नहीं मिला। जिसके बाद टीम ने अन्य परिजनों से पूछताछ की। टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक घर की तलाशी और सुबह करीब साढ़े सात बजे लौट गई। टीम में शामिल इंस्पेक्टर विश्वदेव झा ने सिकंदराबाद पुलिस को बताया कि खुर्जा निवासी शाहबाज जिसने सिंगर सिद्ध मुसेवाला के हमले में विश्नोई गिरोह को हथियार सप्लाई किए थे, इमरान उसी का साला है और हथियार तस्करी में संलिप्त है। इस प्रकरण में टीम इससे पूर्व तीन बार खुर्जा नगर में शाहबाज के घर छापा मार चुकी है।