फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bid to buy 0001 number will now have to start from 1 lakh

0001 नंबर खरीदने के लिए अब 1 लाख से शुरू करनी होगी बोली

Tue, 10 Sep 2019 02:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 10 Sep 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
Bid to buy 0001 number will now have to start from 1 lakh
demo pic

वाहनों पर आकर्षक और अति महत्वपूर्ण नंबरों के शौकीन लोगों को अब ज्यादा जेब ढीली करनी ही पडे़गी। अभी तक वीआईपी नंबरों की अधिकतम रिजर्व प्राइस 15 हजार रुपये था, लेकिन अब उसे बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया है। हालांकि यदि कोई व्यक्ति आकर्षक नंबर नहीं लेता है तो उसी नंबर को दोपहिया वाहन स्वामी को कम कीमत में मिल सकेगा। यह नियम आने वाली सीरीज में लागू होगा। 

विज्ञापन


दरअसल, परिवहन विभाग की ओर से जिले में 346 नंबरों को वीआईपी, वीवीआईपी नंबरों की श्रेणी में रखा गया था। इन नंबरों को 4 श्रेणी में बांटा गया था। पहली श्रेणी के नंबर को बुक कराने के लिए रिजर्व राशि 15 हजार रुपये थी, दूसरे के लिए साढे़ सात हजार और तीसरे के लिए 6 हजार व चौथी श्रेणी में 3 हजार रुपये से नंबर बुक कराए जाते थे। 
विज्ञापन


दो सीरीज में इन नंबरों को बुक करने लिए रिजर्व राशि से ऊपर बोली लगाकर ही नंबर को खरीदा जा सकता था, लेकिन एक बार फिर सरकार की ओर से इन नंबरों की कीमत बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रेणी एक में 17 नंबर
श्रेणी एक के वीआईपी नंबर--0001, 002, 0003, 0004, 0005, 0006, 0007, 0008, 0009, 1111, 2222, 4444, 5555, 7777, 8888 व 9999 के अलावा 786 को रखा गया है।  इसके लिए चार पहिया स्वामी को बोली एक लाख रुपये से शुरू करनी होगी। यदि कोई व्यक्ति इन नंबरों को नहीं खरीदता है और कोई नंबर बच जाता है तो दोपहिया वाहन स्वामी 20 हजार रुपये से बोली लगाकर ले सकता है।

दूसरी श्रेणी के लिए 50 हजार से शुरू करनी होगी बोली
दूसरी श्रेणी में 10,11, 22, 33, 44, 55, 66, 77, 88, 99, 100, 111, 200, 222, 300, 333, 400, 444, 500, 555, 600, 666, 700, 777, 800, 888, 900, 999,1000, 1100, 2000, 2200, 3000,3300,4000, 4400, 5000, 5500, 6000, 6600,7000, 7700, 8000, 8800,9000, 9900 सीरीज के 46 नंबरों को खरीदने के लिए 50 हजार रुपये से बोली शुरू करनी होगी।

तीसरी श्रेणी में 96 नंबर 
तीसरी श्रेणी में 96 नंबरों को रखा गया है। इनमें 18, 27, 36, 45, 54, 63, 70,72, 81,90, 101, 214, 909, 1001, 1200, 1300, 1400, 1500, 1600, 1700, 1800, 1900, 2002, 2100, 2300, 2400, 2500, 2600, 2700, 2800, 2900,  3003, 3100, 3400, 3500, 3600, 3663, 3700, 3800, 3900, 4004, 4100,  4200, 4300 आदि नंबरों की नीलामी के लिए 25 हजार रुपये से बोली लगानी शुरू करनी होगी।

चौथी श्रेणी में 15 हाजर से लगानी होगी बोली
चौथी श्रेणी के नंबर 20, 30, 40, 50, 60, 80, 202, 303, 404, 505, 606, 707, 808, 1122, 1133, 1144, 1155, 166, 1177, 1188, 1199, 1881, 2211, 2233, 2244, 2255, 2266, 2277, 2288, 2299, 2772, 3311, 3322, 3344, 3355, 3366, 3377, 3388, 3399, 4411, 4422, 4433, 4455,  4466, 4477, 4488, 4499, 5511, 5522, 5533, 5544, 5566, 5577, 5588, 5599, 6611 आदि नंबरों के लिए 15 हजार रुपये से बोली से शुरू करनी होगी।


पिछले दिनों दो सीरीज में लोगों ने कुछ गड़बड़ी करके राजस्व की हानि पहुंचाया था। उसे रोकने के लिए कुछ सुधार करते हुए नंबरों की नीलामी की रिजर्व राशि बढ़ा दी गई है। 0001 जैसे नंबरों के लिए एक लाख से बोली लगानी शुरू करनी होगी। इसमें दो पहिया वाहन स्वामियों को छूट दी गई है। यदि नंबर बुक नहीं होता है तो उनको काफी सस्ते में मिल जाएंगे।
एके पांडेय, एआरटीओ प्रशासन गौतमबुद्धनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed