फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bicycle repairman burnt under suspicious circumstances

Delhi NCR News: साइकिल मरम्मत करने वाला युवक संदिग्ध हालात में झुलसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
परिवार वालों ने गांव के दो युवकों पर लगाया जलाने का आरोप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में एक युवक संदिग्ध हालात में झुलस गया। मुनक नहर के पास वह 80 फीसदी झुलसी अवस्था में मिला। उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे लोकनायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित की पहचान सुनील (35) के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार वालों ने दो युवकों पर आग लगाकर युवक को मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पीड़ित के पिता जय भगवान के अनुसार सुनील साइकिल की मरम्मत करता था। गांव के ही दो युवक उसके पास साइकिल ठीक करवाने आए थे। साइकिल ठीक होने पर सुनील ने उनसे पैसे मांगे। युवकों ने पैसे देने से इन्कार कर दिया और गाली गलौज करने लगे। जिसका पीड़ित ने विरोध किया था। परिवार वालों का आरोप है कि आरोपी युवक उसे घर से बुलाकर नहर के पास ले गए और उसपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गांव के लोगों ने उसे जलते देख आग बुझाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की है। जिसमें पीड़ित नहर की ओर अकेले जाते हुए दिख रहा है। जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed