{"_id":"6a381bbaf7dfa6321007797e","slug":"bichhor-police-used-drones-to-monitor-the-hills-for-illegal-mining-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-113004-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अवैध खनन को लेकर बिछौर पुलिस ने की ड्रोन से पहाड़ियों की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अवैध खनन को लेकर बिछौर पुलिस ने की ड्रोन से पहाड़ियों की निगरानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना।
खनन माफियाओं पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से पुलिस अब आधुनिक तकनीक का सहारा ले रही है। इसी कड़ी में रविवार को बिछौर थाना क्षेत्र के हथनगांव स्थित पहाड़ी इलाकों में ड्रोन के माध्यम से विशेष निगरानी अभियान चलाया गया।
एसपी डॉ अर्पित जैन के निर्देशानुसार बिछौर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह अपनी टीम के साथ हथनगांव पहुंचे। यहां ड्रोन उड़ाकर पहाड़ियों, खनन प्रभावित क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों की बारीकी से निगरानी की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने ऐसे स्थानों पर विशेष नजर रखी, जहां अवैध खनन की आशंका बनी रहती है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार ड्रोन तकनीक के इस्तेमाल से दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों की निगरानी अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकती है। इससे अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। अभियान के दौरान पुलिस ने क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले दिनों अवैध खनन के कारण पहाड का एक बड़ा हिस्सा खिसक गया था। हादसे के दौरान पास बने स्कूल में भी पत्थर के टुकडे आए थे लेकिन उस समय स्कूल की छुट्टी होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। दूसरे दिन पुलिस ने अवैध खनन माफियाओं द्वारा बनाए गए रास्तों को जेसीबी की मदद से खोद डाला।