BIC : ट्रक पर चढ़े अक्षय कुमार तो सेल्फी को उमड़े युवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर रेसर्स के साथ ही दर्शकों में भी ट्रकों के रेस का जूनून देखने को मिला। टाटा मोटर्स के ब्रांड एंबेस्डर व फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार भी बीआईसी पहुंचे और ट्रक ड्राइवरों का उत्साह बढ़ाया।
पॉप सिंगर केके, गरिमा याज्ञनिक, सारे गामा के कलाकारों ने भी दर्शकों के जूनून में चार चांद लगा दिए। टाटा मोटर्स की तरफ से आयोजित प्राइमा-1, ट्रक रेसिंग चैंपियनशिप के फाइनल रेस की शुरुआत आयोजन ट्रकों की रेस दोपहर करीब दो बजे से शुरू होनी थी।
लेकिन दर्शक सुबह 10 बजे से ही दर्शकदीर्घा में पहुंचने शुरू हो गए। दो बजे तक दर्शक दीर्घा खचाखच भर चुका था।
हर शख्स इस पल को अपने मोबाइल में कैद कर रहा था
वहा मौजूद हर शख्स इस पल को अपने मोबाइल में कैद कर रहा था। सेल्फी लेने से भी लोग नहीं चूक रहे थे। जैसे ही मौका मिलता, फोटो खींचने के लिए ट्रैक पर पहुंच जाते। निजी सुरक्षा गार्ड उन्हें हटाने के लिए दौड़ पड़ते।
दर्शकों में मॉडल्स के साथ फोटो खिंचवाने की भी ललक दिखी। इस बीच पहुंचे फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने रोमांच को और बढ़ा दिया। उनके लिए खूब शोर मचाते रहे। इस दौरान पॉप सिंगर केके, गरिमा याज्ञनिक और सारेगामा के कलाकारों ने कार्यक्रम पेश किए।
कुछ पलों के अंतराल पर हवा से बाते करते ट्रक जब गुजरते तो रोमांच अपने चरम पर पहुंच जाता। रविवार अवकाश होने के चलते तमाम दर्शक परिवार के साथ रेस देखने पहुंचे। विदेश दर्शक भी खूब मस्ती करते दिखे। वाहनों की पार्किंग भी लगभग फुल दिखी।