फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bibhav Kumar troubles increased police now registered a case of destroying evidence

Swati Maliwal Assault Case: बिभव कुमार की मुश्किलें और बढ़ीं, पुलिस ने अब इस मामले में दर्ज की एफआईआर

Mon, 10 Jun 2024 10:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 10 Jun 2024 10:00 PM IST
सार

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने सबूत मिटाने की धारा जोड़े जाने की पुष्टि की है। आरोप है कि मामला दर्ज होने के बाद बिभव कुमार ने मुंबई जाकर अपना मोबाइल फोन फॉर्मेट कर दिया था।

विज्ञापन
Bibhav Kumar troubles increased police now registered a case of destroying evidence
बिभव कुमार - फोटो : एएनआई

विस्तार

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट और बदसलूकी के मामले में मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव बिभव कुमार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मामले में बिभव कुमार के खिलाफ सबूत मिटाने और झूठी जानकारी देने मामले में आईपीसी की धारा 201 को जोड़ दिया है।

विज्ञापन

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने सबूत मिटाने की धारा जोड़े जाने की पुष्टि की है। आरोप है कि मामला दर्ज होने के बाद बिभव कुमार ने मुंबई जाकर अपना मोबाइल फोन फॉर्मेट कर दिया था। पुलिस बिभव को दो बाहर मुंबई भी लेकर गई, लेकिन बिभव ने पुलिस की जांच में सहयोग नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस ने सीएम आवास से डीवीआर बरामद किए थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इनसे भी छेड़छाड़ की गई है। इनको एफएसएल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस को इसकी रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद उत्तरी जिला पुलिस मामले में और भी धारांए जोड़ सकती है।

विज्ञापन

बता दें कि 13 मई को दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर गई थीं। आरोप है कि वहां सीएम आवास के ड्राइंगरूम में मुख्यमंत्री के निजी सचिव बिभव कुमार ने न सिर्फ स्वाति के साथ मारपीट की बल्कि उनके साथ बदसलूकी भी की।

मामले के बाद स्वाति की ओर से पीसीआर कॉल की गई थी, लेकिन तीन दिन तक उन्होंने पुलिस को शिकायत नहीं दी। बाद में थाने 16 मई को स्वाति की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज होते ही बिभव वहां से गायब हो गए थे। पुलिस ने 18 मई को उनको सीएम आवास से गिरफ्तार किया।

आरोप है कि मामला दर्ज होने और गिरफ्तार होने के बीच जमकर सबूतों से छेड़छाड़ की। पुलिस ने रिमांड लेकर उनसे पूछताछ भी की, लेकिन बिभव ने पुलिस की जांच में सहयोग नहीं किया। बाद में पुलिस ने बिभव को कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया। बिभव फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed