{"_id":"5c0524edbdec22416a4753eb","slug":"bi-filed-a-chargesheet-against-delhi-minister-satyendra-jain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ सीबीआई ने फाइल की चार्जशीट, यह है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ सीबीआई ने फाइल की चार्जशीट, यह है मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 03 Dec 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
मंत्री सत्येन्द्र जैन
- फोटो : ani
गृह मंत्रालय द्वारा सीबीआई को दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ पंजीकृत मामले में मुकदमा चलाए जाने के लिए मंजूरी मिलने के बाद सोमवार को दिल्ली के पटियाला हाऊस कोर्ट में चार्जशीट फाइल कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने 24 अगस्त, 2017 को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ असंगत स्रोतों से संपत्ति अर्जित करने के मामले में शिकायत दर्ज की थी। जिसके बाद मुकदमा चलाए जाने के लिए सीबीआई को गृह मंत्रालय की मंजूरी मिलना जरूरी था।
29 नवंबर को इस मामले में मुकदमा चलाए जाने को लेकर अभियोजन पक्ष को गृह मंत्रालय की हरी झंडी मिली। जिसके बाद सीबीआई ने यह चार्जशीट फाइल की है।
इस मामले में सीबीआई ने सत्येन्द्र जैन की पत्नी पूनम, उनके बिजनेस सहयोगी अजीत प्रसाद जैन, वैभव जैन, सुनील जैन और आयुष जैन का नाम दर्ज किया है।

CBI: Filed a chargesheet against Delhi minister Satyendra Jain, his wife Poonam and his business associates Ajeet Prasad Jain, Vaibhav Jain, Sunil Jain and Ayush Jain in connection with disproportionate assets case against him pic.twitter.com/Z3ZiNgj6kN
— ANI (@ANI) December 3, 2018
विज्ञापन
Trending Videos
दिल्ली के सीएम केजरीवाल को एक और केस में राहत
दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत देते हुए उन्हें और उनके 6 अन्य साथियों को 2012 के एक केस से बरी कर दिया है।
दरअसल 2012 में जब यूपीए-2 की सरकार थी तो कथित कोयला घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल और उनके 6 साथियों ने तत्कालीन पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के घर के बाहर और दो अन्य जगह प्रदर्शन का प्रयास किया था।
इसी मामले में केजरीवाल और उनके 6 अन्य साथियों पर केस दर्ज हुआ था जिसमें आज कोर्ट ने केजरीवाल व उनके 6 साथियों को राहत देते हुए उन्हें बरी कर दिया है।