{"_id":"76dff3d6e700d689464865820e8783e0","slug":"bhondsi-jail-case-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलेगा जेल में हुए खूनी संघर्ष का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलेगा जेल में हुए खूनी संघर्ष का राज
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 08 Oct 2014 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के भोंडसी जेल में हुई खूनी रंजिश के मामले में सुर्खियों में आए बादली गैंग के सरगना मेनपाल और उनके साथियों से इस पूरी गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने गिरोह सरगना मेनपाल समेत उनके कई साथियों को प्रोडक्शन रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है। गुरूवार को कोर्ट में अर्जी दायर करने के बाद कई कैदियो को प्रोडक्शन रिमांड पर लिया जा सकता है।
विज्ञापन
मंगलवार को जेल में हुई हत्या के बारें में पुलिस की प्राथमिक जांच में पुरानी रंजिश की बात सामने आई थी। जिसमें खटौला गांव निवासी इन हवालातियों को ठिकाने लगाने के लिए जेल में बंद बादली गैंग को सुपारी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
मंगलवार शाम को भोंडसी थाना पुलिस ने बादली गैंग के सरगना कहे जाने वाले मेनपाल समेत 14 कैदियों को नामजद करने के अलावा आठ अज्ञात कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की थी। जिन्हें प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ की जानी थी।
बुधवार को सरकारी अवकाश के चलते पुलिस स्थानीय कोर्ट में प्रोडक्शन रिमांड की अर्जी दायर नहीं कर पाई। भोंडसी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद के अनुसार कैदियों के इस गैंग में शुरूआती तौर पर पांच मुख्य कैदियों को प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उनके मुताबिक जिसके बाद बाकी के कैदियों को भी प्रोडक्शन रिमांड पर लिया जाएगा।