भाजपा सांसद ने अपने ही क्षेत्र में कार्यक्रम के लिए 'आप' सरकार से लिए सात लाख रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद और भोजपुरी गायक व फिल्म अभिनेता ने अपने एक कार्यक्रम के लिए दिल्ली में अपनी प्रमुख प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी से सात लाख रुपये का मेहनताना लिया है।
एक अंग्रेजी अखबार ने खुलासा करते हुए बताया है कि मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी की दिल्ली में बनी सरकार के एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया था। गौरतलब है कि ये कार्यक्रम मनोज तिवारी के संसदीय क्षेत्र में ही आयोजित किया गया था।
सूत्रों के मुताबिक दिल्ली सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्रालय के अधीन हुए इस कार्यक्रम को इसी साल होली के पहले आयोजित किया गया था। मार्च में आयोजित यह कार्यक्रम करावल नगर इलाके में हुआ था जो आम आदमी पार्टी के विधायक और संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा के विधान सभा क्षेत्र में आता है।
कांग्रेस के गढ़ में बीजेपी का वार फिर आप ने जीती बाजी
इस बारे में मनोज तिवारी ने कहा कि ये मेरा काम है और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कार्यक्रम मेरे संसदीय क्षेत्र में है या कहीं बाहर। इस कार्यक्रम के लिए मुझे सात लाख रुपये का भुगतान किया गया जबकि इसमें मेरे अलावा 15 अन्य कलाकारों ने भी प्रस्तुती दी थी।
बता दें कि अपने भोजपुरी गानों के लिए मशहूर मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं। दिल्ली के इस इलाके में बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग रहते हैं।
2014 के लोकसभा चुनाव से पहले इस इलाके को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था लेकिन पिछले चुनाव में भाजपा ने दिल्ली की सातों संसदीय सीटें जीत कर कांग्रेस को भारी नुकसान पहुंचाया था। हालांकि, इसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में आप ने बीजेपी को इसी तरह का धक्का देकर सबको चौंका दिया था।