फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bhojpuri female artist from Delhi misdeed in a hotel in Gurugram

भोजपुरी कलाकार को बनाया हवस का शिकार: इंस्टा पर बढ़ीं नजदीकियां, फिर होटल में बुलाया...सुनाई 29 जून की कहानी

Fri, 21 Jul 2023 12:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 21 Jul 2023 12:08 PM IST
सार

साक्षात्कार के बहाने पीड़िता को एक होटल में बुलाया। जब वह होटल पहुंची तो आरोपी महेश ने पहले से ही एक कमरा बुक कराया था। वह उसे वहां ले गया और दरिंदगी की।

विज्ञापन
Bhojpuri female artist from Delhi misdeed in a hotel in Gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी कलाकार होने का दावा करने वाली 24 वर्षीय युवती ने इंस्टाग्राम फ्रेंड पर साक्षात्कार के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किए जाने का केस दर्ज कराया है। उद्योग विहार थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दिल्ली में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह एक भोजपुरी कलाकार है और सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करती है। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उनकी प्रोफाइल है। आरोप है कि कुछ दिन पहले वह इंस्टाग्राम के माध्यम से महेश पांडे नाम के एक व्यक्ति के संपर्क में आई। जिसने उसे भोजपुरी फिल्म उद्योग में काम करने की पेशकश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

29 जून को उसने युवती को साक्षात्कार के बहाने गुरुग्राम के उद्योग विहार इलाके के एक होटल में बुलाया। जब वह होटल पहुंची तो महेश ने पहले से ही एक कमरा बुक कराया था। वह उसे ले गया और कुछ सवाल पूछने के बाद महेश ने अचानक शराब पीना शुरू कर दिया। इसके बाद जब युवती जाने लगी तो उसने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी महेश ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर युवती घर पहुंची। आरोपी अपने कुछ दोस्तों के साथ उसे फोन किया और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। जिसके बाद युवती ने पुलिस में केस दर्ज कराया। शिकायत के बाद बुधवार को उद्योग विहार पुलिस अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने कहा कि आरोपी पर एफआईआर दर्ज की गई है। हम तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed