फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bhivani boxers made presence in junire boxing championship

जूनियर बॉक्सिंग में भिवानी के बाक्सरों ने दिखाया जलवा

Fri, 06 Nov 2015 06:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 06 Nov 2015 06:02 PM IST
विज्ञापन
bhivani boxers made presence in junire boxing championship
बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से सेक्टर-12 खेल परिसर में शुक्रवार से स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप की शुरुआत हो गई।
विज्ञापन


इसमें फरीदाबाद, भिवानी, जींद, हिसार, रोहतक, कुरुक्षेत्र सहित अन्य जिलों के 300 से अधिक बॉक्सर हिस्सा लेने पहुंचे हैं। यह प्रतियोगिता आठ नवंबर तक चलेगी।

पहले दिन भिवानी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। पहले दिन फ्री क्वार्टर मुकाबले खेले गए। जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद रजा व महासचिव ललित कुमार  ने बताया कि 40 से 46 किलोग्राम भार वर्ग में भिवानी के रवि कुमार,  करनाल से अंकित, फतेहाबाद से महाबीर और रोहतक के  अनिल ने बाजी मारी।
विज्ञापन


इनके अलावा पंचकूला से विशाल, भिवानी से अखिल, फरीदाबाद  से सौरव व भिवानी से हितेश का प्रदर्शन बेहतर रहा। अंडर-48 आयु वर्ग में  भिवानी से हितेश कुमार व राई से अंशुल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा 50 किलोग्राम भार वर्ग में सोनीपत से भानू प्रताप, कैथल से वीर सिंह, मेवात से सलीम, यमुनानगर से मयंक, हिसार से योगेश्वर,  करनाल से सुशांत सिंह और गुड़गांव से निशांत ने अपने विरोधी खिलाड़ियों को  टक्कर देते हुए अगली प्रतिस्पर्धा में प्रवेश किया।

63 किलोग्राम भारवर्ग में भिवानी के सचिन ने गुड़गांव के पवन कुमार को हराया। वहीं दूसरी फाइट में भिवानी के राजन ने  सोनीपत के अंकित को मात दी। भिवानी के मोहित ने कुरुक्षेत्र के नरेंद्र को, हिसार के निखिल ने अजय को मात दी।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश के बच्चों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

हर गांव में खेल परिसर, व्यायामशाला, जिम, आदि खोले जाएं ताकि लड़के व लड़कियां दोनों इस क्षेत्र में आगे आ सकें। उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों के लिए डेढ़ लाख रुपये की इनामी राशि देने की भी घोषणा की।


इस मौके पर एसोसिएशन के संरक्षक  सुभाष, प्रताप कुंडू, अध्यक्ष नयनपाल  रावत, प्रमिंद्र वालिया, महासचिव ललित कुमार, बॉक्सिंग कोच रमेश वर्मा व  दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed