दिनभर तलाशती रही पुलिस, समर्थकों के साथ जामा मस्जिद में जमे रहे चंद्रशेखर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस को चकमा देने के बाद भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर शुक्रवार देर रात तक जामा मस्जिद में ही मौजूद रहा। पुलिस ने जहां चंद्रशेखर को हिरासत में लेने की बात से इनकार कर रही है वहीं चंद्रशेखर ने शुक्रवार शाम अपने ट्वीट में कहा है कि वह जामा मस्जिद में ही है और उनका विरोध शांतिपूर्वक तरीके से चल रहा है।
पुलिस को चकमा देने के बाद वहां से गायब हुए चंद्रशेखर की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। इसी बीच शाम में पुलिस को पता चला कि चंद्रशेखर जामा मस्जिद में ही मौजूद हैं। वे अपने सहयोगियों के साथ परिसर में है।
Delhi: Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad present at Jama Masjid. Earlier today, police had tried to detain him, during protest at Jama Masjid against #CitizenshipAmendmentAct but he was taken out of the spot by his supporters. pic.twitter.com/2Q94RZt39q
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 20, 2019
उधर चंद्रशेखर के ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है। अपने ट्वीट में चंद्रशेखर ने कहा है कि हमारा विरोध प्रदर्शन जामा मस्जिद पर चल रहा है। हिंसा करने वाले लोग उनके सहयोगी नहीं हैं। आंबेडकरवादी हिंसा नहीं करते हैं। जो हिंसा कर रहे हैं वे आरएसएस के लोग हैं हमारे नहीं। मैं जामा मस्जिद पर ही हूं और यहीं रहूंगा।
चंद्रशेखर ने यह भी कहा कि जब तक यह काला कानून वापस नहीं लिया जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा।
Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad at Delhi's Jama Masjid: Till the time,this black law is not withdrawn, the protest will continue. Since afternoon, the protest has been going on peacefully. People from the administration had entered Jama Masjid&lathi-charged people in the day. https://t.co/n8BcEb89cX pic.twitter.com/6rVrd2VcBJ
— ANI (@ANI) December 20, 2019