फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad has moved a Delhi court bail plea in Daryaganj violence case

दरियागंज हिंसा मामले में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने किया दिल्ली की अदालत की रुख

Fri, 17 Jan 2020 10:25 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Fri, 17 Jan 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad has moved a Delhi court bail plea in Daryaganj violence case
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखऱ आजाद ने दिल्ली की एक अदालत का रुख किया है। आजाद ने दरियागंज हिंसा मामले में जमानत याचिका पर कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश को संशोधित करने के लिए कहा है। इस मामले में अदालत कर सुनवाई करेगा।  
विज्ञापन


विज्ञापन





 

वहीं तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद शुक्रवार को भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर मंदिर और गुरुद्वारे के बाद जामा मस्जिद पहुंचे। यहां सैकड़ों समर्थकों के बीच उन्होंने संविधान पढ़ा और सीएए व एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक की जिम्मेदारी संविधान की रक्षा करना है।

जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर सैकड़ों लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। अदालत से चंद्रशेखर को किसी भी पूजा स्थल पर जाने की अनुमति मिली थी, लेकिन 24 घंटे के अंदर उन्हें दिल्ली छोड़ना जरूरी था। इसीलिए वे शुक्रवार सुबह 10 बजे गुरु रविदास मंदिर, फिर गुरुद्वारा शीशगंज साहेब, भगवान वाल्मीकि मंदिर और दोपहर करीब 1 बजे जामा मस्जिद पहुंचे। यहां विरोध प्रदर्शन के बाद वे शाहीन बाग स्थित धरना स्थल पर भी गए। इसके बाद, नई दिल्ली स्थित वूमेन प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता के बाद वे सहारनपुर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed