फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bhati ward councilor Sundar Tanwar joins BJP with supporters

Delhi NCR News: भाटी वार्ड के पार्षद सुंदर तंवर समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भाजपा सभी विधानसभा क्षेत्रों में खुद को मजबूत कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को भाटी वार्ड के पार्षद सुंदर तंवर को पार्टी में शामिल किया गया। उनके साथ मंडल अध्यक्ष समेत आम आदमी पार्टी कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा परिवार 18 करोड़ से ज्यादा सदस्यों का परिवार है। दिल्ली की हालत बद से बदतर हो गई है। दिल्ली की बदहाली के लिए केजरीवाल सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। आधे घंटे की बारिश से जलजमाव हो रहा है और जानलेवा साबित हो रहा है। दस साल के शासन में विकास की जगह दिल्ली की पहचान भ्रष्टाचार बन गया है।

पार्षद सुंदर तंवर ने कहा कि 10 साल बाद इस परिवार में वापस आने का मौका मिला है। इसी पार्टी से राजनीति शुरू की थी। निगम पार्षद होने के नाते जो भी काम होगा उसको ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे और नए पुराने कार्यकर्ता सब मिल कर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाएंगे। विधायक करतार सिंह तंवर ने कहा कि पिछले 10 से 15 वर्षों से छतरपुर कार्यकर्ताओं के साथ मुझे मान और सम्मान मिला है। इसी का परिणाम है कि छतरपुर विधानसभा से लगभग सभी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। छतरपुर विधानसभा के संगठन महामंत्री जगवीर जांगिड़, पूर्व निगम प्रत्याशी अशोक रवि, पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद तंवर, वार्ड अध्यक्ष अजय माथुर,नवीन लोहिया समेत आप के कई कार्यकर्ता प्रदेश भाजपा महामंत्री विष्णु मित्तल, एमसीडी नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह, मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed