{"_id":"5b082bf44f1c1b9d6e8b48b0","slug":"bhartia-tallik-sahu-mahasbha-organizing-rally-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 जून को विशाल एकता रैली की हुंकार भरेगी अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 जून को विशाल एकता रैली की हुंकार भरेगी अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 25 May 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
rally in delhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा आगामी दो जून को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में विशाल तेली एकता रैली के जरिए हुंकार भरेगा। तेली समाज को पूर्ण अधिकार और भागीदारी मिले, इसके लिए कार्ययोजना का प्रारूप तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
इस विकास रैली में कई राज्यों के मुख्यमंत्री समेत देश भर के लोग शामिल होंगे जो विभिन्न राज्यों से आएंगे। इस परिप्रेक्ष्य में तेली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक एवं पूर्व मंत्री महाराष्ट्र जयदत्त क्षीरसागर ने बताया कि नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 2 जून 2018 को विशाल तेली एकता रैली का आयोजन होगा।
विज्ञापन
जिसमें करीब देश भर के 50 हजार लोग शामिल होंगे, इस रैली के माध्यम से तेली समाज अपनी मांग को हम देश के सामने लायेंगे।उन्होंने कहा कि तेली समाज की कुल आबादी देश में 14 करोड़ से ऊपर है जो राजनैतिक शैक्षणिक और आर्थिक दृष्टिकोण से काफी पिछड़ी है और अति पिछड़ी जाति की श्रेणी में आती है। इसलिए तेली जाति को पूरे देश में अति पिछड़ी जाति की श्रेणी में रखा जाए।
विज्ञापन