फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bharatiya Kisan Union Bhanu demonstrated in Greater Noida

UP: कंपनी ने नहीं दिए रुपये तो भारतीय किसान यूनियन भानु ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने आश्वासन देकर किया शांत

Wed, 27 Dec 2023 04:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 27 Dec 2023 04:52 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिला अध्यक्ष राजकुमार नागर ने बताया कि वीवो कंपनी पर उनके भतीजे तथा एक अन्य कार्यकर्ता के पैसे हैं, जिनको कंपनी देने में आनाकानी कर रही थी। इसी को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन
Bharatiya Kisan Union Bhanu demonstrated in Greater Noida
भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिला अध्यक्ष राजकुमार नागर के नेतृत्व में बुधवार को धरना प्रदर्शन वीवो कंपनी मुजीखेड़ा में रखा गया। धरने की अध्यक्षता टीकम नागर व संचालन मास्टर महकार नागर ने की।

विज्ञापन


जिला अध्यक्ष राजकुमार नागर ने बताया कि वीवो कंपनी पर उनके भतीजे तथा एक अन्य कार्यकर्ता के पैसे हैं, जिनको कंपनी देने में आनाकानी कर रही थी। इसी को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। धरने में प्रशासन की तरफ से रबूपुरा कोतवाली के इंस्पेक्टर राघवेंद्र प्रताप तथा दनकौर कोतवाली के इंस्पेक्टर संजय सिंह ने आश्वासन दिया कि पांच जनवरी 2024 तक कंपनी के अधिकारियों के साथ वार्ता कर इनका पैसा दिलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत अधाना, प्रदेश सचिव परविंदर मावी, प्रदेश मीडिया प्रभारी धीरज सिंह चौहान,डाक्टर नईम, युवा जिला अध्यक्ष नीरज भाटी, जिला सचिव अनिल कुमार,जितेंद्र भाटी, एनसीआर प्रमुख सतबीर मुखिया, एनसीआर उपाध्यक्ष यशपाल नागर, अजीत शर्मा, सुनील भाटी शिव कुमार राजेश कुमार जितेंद्र भाटी, संजय, होतीलाल, कृष्णा नागर, सुनील भाटी साबिर भाटी, महेश तवर, मोहित मावी, श्याम कसाना,मनबीर नागर ,रविंद्र नागर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed