फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bharat Scout Guide Online Project for Rover Rangers

रोवर रेंजर्स के लिए भारत स्काउट गाइड का ऑनलाइन प्रोजेक्ट, जीवन को आसान बनाएगा ‘संकल्प’

Fri, 03 Apr 2020 05:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 03 Apr 2020 05:44 AM IST
विज्ञापन
Bharat Scout Guide Online Project for Rover Rangers
demo pic - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के दौरान दिल्ली समेत देशभर में लाखों रोवर रेंजर्स और अन्य युवाओं के जीवन को आसान बनाने के लिए भारत स्काउट गाइड ने ऑनलाइन प्रोजेक्ट ‘संकल्प’ शुरू किया है।

विज्ञापन


दिल्ली के लगभग 12 हजार और देशभर में लगभग 25 लाख छात्रों को इस प्रोजेक्ट से जोड़ा गया है। प्रोजेक्ट के माध्यम से भारत स्काउट गाइड के रोवर रेंजर्स को धरती, पर्यावरण, सामाजिक बनावट और आज के मुताबिक सबसे महत्वपूर्ण सोशल डिस्टेंसिंग व डिजिटल तरीके से काम करने के बारे में सिखाया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट को आधुनिक युग के मुताबिक डिजाइन किया गया है। इसे चार खंडों में विभाजित किया गया है, जिसमें से पहला खंड हेल्थ एंड वेल बीइंग, दूसरा इनवायरमेंट सस्टेनेबिलिटी, तीसरा अर्थ आवर और चौथा डिजिटल स्काउटिंग गाइडिंग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक खंड के अंदर कई चुनौतियां दी गई हैं, जिनका प्रत्येक रोवर रेंजर्स को पालन करना है। हेल्थ और वेल बीइंग के अंदर जिन चुनौतियों को लेने की बात की गई है, उनमें सबसे पहले अपने दोस्तों को फोन कर कोविड-19 की जानकारी देनी है। खुद को हर हाल में घर पर रखना है। समय-समय पर हाथ धोते रहना है। अपना ख्याल स्वयं रखना है।


इसी तरह अन्य खंडों में भी महत्वपूर्ण चुनौतियों को शामिल किया गया है। दिल्ली में इंद्रप्रस्थ स्थित भारत स्काउट गाइड के उप निदेशक प्रोजेक्ट अरूप सरकार ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान बच्चों की परीक्षाएं स्थगित हैं, अगला सत्र कब शुरू होगा तय नहीं है, ऐसे में संकल्प प्रोजेक्ट शुरू किया गया है, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण डिजिटल लर्निंग है। तीन से पांच अप्रैल को इसमें 25 लाख स्काउट गाइड हिस्सा लेंगे। भारत स्काउट गाइड के निदेशक राजकुमार कौशिक ने इस प्रोजेक्ट को लांच किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed