फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bharat Jodo Yatra will set out on the roads of Delhi for two days

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा दो दिन दिल्ली की सड़कों पर निकलेगी, 45 किमी रास्ता तय कर निकलेगी हरियाणा

Tue, 06 Sep 2022 07:13 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 06 Sep 2022 07:13 AM IST
सार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता व पूर्व सांसद संजय निरुपम ने पार्टी कार्यालय पर बताया कि बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ अगले कदम के तहत इस यात्रा में भारत के सामने मौजूद गंभीर विषयों पर देशवासियों के साथ सीधा संवाद किया जाएगा।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra will set out on the roads of Delhi for two days
कांग्रेस नेता संजय निरुपम - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बुधवार से कन्याकुमारी से शुरू हो रही भारत जोड़ो यात्रा 150 दिन में 3,500 किलोमीटर रास्ता तय करके कश्मीर जाने के दौरान दो दिन दिल्ली की सड़कों से गुजरेगी। यात्रा दिल्ली में उत्तर प्रदेश की ओर से मयूर विहार के रास्ते प्रवेश करेगी और दिल्ली में 45 किलोमीटर रास्ता करके सिंघु बॉर्डर से हरियाणा जाएगी। इस दौरान राहुल गांधी सभाएं करने के साथ-साथ लोगों से बातचीत करेंगे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यात्रा के संबंध में तैयारी तेज कर दी है।

विज्ञापन


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता व पूर्व सांसद संजय निरुपम व दिल्ली प्रदेश कंग्रेस कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ अगले कदम के तहत इस यात्रा में भारत के सामने मौजूद गंभीर विषयों पर देशवासियों के साथ सीधा संवाद किया जाएगा। कांग्रेस के नेता यात्रा के दौरान देश भर में लाखों लोगों के साथ बातचीत करेंगे।

विज्ञापन

संजय निरुपम ने कहा कि आज के समय में इस यात्रा की बेहद ही आवश्यकता थी। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी भारतीयों को समृद्धि का सपना दिखाया था। इसके विपरीत उन्होंने पिछले आठ सालों में महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक तनाव और ध्वस्त होती संस्थाओं का एक भयानक अनुभव दिया है। भारत जोड़ो यात्रा तीन प्रमुख समस्याओं पर केन्द्रित है। इनमें पहली आर्थिक असमानताएं हैं, दूसरी सामाजिक भेदभाव है और तीसरी राजनीतिक तौर पर जरूरत से अधिक केंद्रीकरण शामिल है।

उन्होंने कहा कि इन तीन प्रमुख समस्याओं के खिलाफ सभी भारतीयों को एकजुट करने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि आज देश की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। अमीर और अमीर हो रहे हैं और गरीब और गरीब हो रहे हैं। आम लोग आसमान छूती महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं। किसान और खेत मजदूर कर्ज के बोझ तले दबे हुए है। देश की 70 सालों में बनी परिसंपत्तियां भारी नुकसान पर प्रधानमंत्री के अरबपति पूंजीपति मित्रों को बेची जा रही है।

चौ. अनिल कुमार ने कहा कि आज सामाजिक तौर पर हमें जाति, धर्म, भाषा, खान-पान, वेशभूषा के आधार पर बांटा जा रहा है। हर रोज देशवासियों को एक-दूसरे से लड़ाने के लिए नए-नए षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। लोगों में भय का माहौल है, विशेष तौर पर महिलाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। सत्ताधारी पार्टी सामाजिक विभाजन हमारी एकता को कमजोर कर रही है, जिससे हमारे दुश्मनों को मदद मिलती है।

संवाददाता सम्मेलन में कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, पूर्व मंत्री डॉ. नरेन्द्र नाथ, पूर्व विधायक हरी शंकर गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल, अली मेंहदी, कम्युनिकेशन विभाग के वाईस चेयरमैन परवेज आलम, प्रदेश प्रवक्ता डा. नरेश कुमार और विक्रम लोहिया भी मौजूद थे।

यात्रा बुधवार को कन्याकुमारी से शुरू हो रही है और जम्मू कश्मीर तक चलेगी। यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। देश भर से ऐसे 118 भारत यात्रियों का चयन किया गया है जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलेंगे। इसके अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस समितियां 100 प्रदेश यात्रियों और अन्य राज्यों से अतिथि यात्रियों का चयन कर रही है। यात्रा में हर वक्त 300 मूल यात्री होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed