फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bharat Jodo Yatra will reach Delhi on December 24

Bharat Jodo Yatra: 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा, स्वागत के लिए हो रहीं जबरदस्त तैयारियां

Wed, 14 Dec 2022 07:27 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 14 Dec 2022 07:27 PM IST
सार

Bharat Jodo Yatra: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली का कांग्रेस कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि 24 दिसंबर को प्रातः 6 बजे से राहुल गांधी दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करेंगे...

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra will reach Delhi on December 24
भारत जोड़ो यात्रा पर संबोधित करते दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी। यहां बदरपुर बॉर्डर पर दिल्ली के कांग्रेस कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। सात दिनों के लिए यात्रा पर विश्राम रहेगा। इसके बाद तीन जनवरी को यात्रा उत्तर प्रदेश जाने के लिए प्रस्थान करेगी। दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा 45 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। दिल्ली में यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारी लगातार बैठकें कर रहे हैं और तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

विज्ञापन

हाल ही में संपन्न हुए दिल्ली नगर निगम चुनावों के परिणामों में इस बात के संकेत मिले हैं कि कांग्रेस के पारंपरिक मतदाता उसकी ओर वापस लौट रहे हैं। इससे उत्साहित कांग्रेस राहुल गांधी की यात्राओं के जरिए लोगों पर अपनी पकड़ और ज्यादा मजबूत बनाने की कोशिश करेगी, जिससे आगामी लोकसभा और विधानसभा में वह महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सके।

विज्ञापन

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली का कांग्रेस कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि 24 दिसंबर को प्रातः 6 बजे से राहुल गांधी दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन तीन प्रमुख समस्याओं के खिलाफ सभी भारतीयों को एकजुट करने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि राहुल गांधी की 155 दिवसीय, 3500 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा प्रतिदिन औसतन 25 से 30 किलोमीटर चल रही है जो एक विश्व रिकॉर्ड बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed