फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bharat Jodo Yatra: Why did Rahul Gandhi start the journey after visiting Marghat Hanuman Temple

Bharat Jodo Yatra: हनुमानजी के दर्शन कर राहुल गांधी ने क्यों की यात्रा की शुरुआत, दिया यह संदेश

Tue, 03 Jan 2023 03:27 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Tue, 03 Jan 2023 03:27 PM IST
सार

Bharat Jodo Yatra: भाजपा राहुल गांधी और कांग्रेस पर हिंदू हितों की उपेक्षा करने के आरोप लगाती रही है। उसके इन आरोपों के जवाब में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लगातार मंदिरों के दर्शन करने जाते रहे हैं। इंदिरा गांधी भी मंदिरों के दर्शन करती रहीं थीं और संतों का आशीर्वाद भी लेती रही थीं...

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: Why did Rahul Gandhi start the journey after visiting Marghat Hanuman Temple
Bharat Jodo Yatra- Rahul Gandhi at Marghat Hanuman Temple - फोटो : Agency

विस्तार

दिल्ली में मरघट वाले हनुमानजी के दर्शन करने के साथ ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का दूसरा चरण शुरू हो गया। यात्रा में उनके साथ हजारों लोगों की भीड़ चल रही है। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोग भी शामिल हैं। दूसरे चरण की यात्रा की शुरुआत हनुमानजी के दर्शन के साथ कर राहुल गांधी ने अपने साथ हिंदू जनसमुदाय को जोड़ने की कोशिश की है। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत से ही राहुल गांधी बीच-बीच में मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च में जाकर विभिन्न धर्मों के गुरुओं से मुलाकात कर रहे हैं। वे भारत को जोड़ने के लिए सभी धर्मों के लोगों को साथ आने की अपील करते रहे हैं। आज भी मंदिर और गुरुद्वारे का दर्शन कर उन्होंने यही संदेश देने की कोशिश की है।

विज्ञापन

भाजपा राहुल गांधी और कांग्रेस पर हिंदू हितों की उपेक्षा करने के आरोप लगाती रही है। उसके इन आरोपों के जवाब में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लगातार मंदिरों के दर्शन करने जाते रहे हैं। इंदिरा गांधी भी मंदिरों के दर्शन करती रहीं थीं और संतों का आशीर्वाद भी लेती रही थीं। कांग्रेस हमेशा इस स्टैंड पर कायम रही है कि वह किसी धर्म विशेष को प्राथमिकता नहीं देती, लेकिन वह सभी धर्मों का सम्मान करती है। पार्टी ने कई बार यह भी स्पष्ट किया है कि उसे अपनी धर्मनिरपेक्षता के लिए और हिंदुओं को साथ लेकर चलने के लिए भाजपा के प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन

लेकिन विभिन्न चुनाव परिणाम इस बात को बताते हैं कि भाजपा अपने उद्देश्य में कामयाब रही है और कांग्रेस की हिंदू मतदाताओं से दूरी बढ़ी है। माना जाता है कि हिंदू मंदिरों के दर्शन कर राहुल इसी कमी को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, मतदाताओं की दूरी कई अन्य कारणों का परिणाम भी मानी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में हनुमानजी के नाम पर हुई राजनीति ने अरविंद केजरीवाल को संजीवनी प्रदान की है। जब भाजपा ने उन पर हिंदू हितों के विरोध की राजनीति करने का आरोप लगाया, हनुमान शोभा यात्राओं पर अनुचित भेदभाव करने का आरोप लगाया, आम आदमी पार्टी नेता जगह-जगह हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। इससे वह भाजपा का राजनीतिक हमला नाकाम करने में सफल रही।

अब राहुल गांधी ने दिल्ली के प्रसिद्ध और सिद्ध माने जाने वाले हनुमानजी के दर्शन कर अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी है। यात्रा के शुरुआत के ठीक एक दिन पहले उन्हें अयोध्या के राममंदिर के प्रमुख संत का आशीर्वाद भी मिल गया है। उन्हें हनुमानजी की कितनी कृपा प्राप्त होगी, और क्या हनुमानजी की बूटी से कांग्रेस लक्ष्मण की तरह पुनर्जीवित होगी, इसका पता इस साल होने वाले दस राज्यों के विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों के परिणाम सामने आने के बाद ही पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed