फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bhajanpura accident: Police arrested the owner of the building

भजनपुरा हादसा: 'जानलेवा' इमारत के मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Mon, 27 Jan 2020 01:49 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 27 Jan 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
bhajanpura accident: Police arrested the owner of the building
भजनपुरा हादसा - फोटो : अमर उजाला

भजनपुरा के पास सुभाष मुहल्ला में शनिवार को निर्माणाधीन कोचिंग सेंटर की छत गिरने के कारण चार छात्रों समेत पांच लोगों की मौत होने के मामले में पुलिस ने इमारत के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पकड़ा गया आरोपी शंकर कश्यप पिछले तीन-चार साल से इमारत में कोचिंग सेंटर संचालित कर रहा था। मारे गए लोगों में एक शंकर का भाई भी है। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय कोचिंग में 30 बच्चे थे। 
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सुभाष मोहल्ला की गली नंबर-6, में एजुकेशनल प्वाइंट के नाम से दूसरी मंजिल पर कोचिंग सेंटर था। इसे हरिशंकर और उमेश कश्यप उर्फ बल्लू (32) नामक युवक चलाते थे। कोचिंग सेंटर की छत गार्डर-पटिया की बनी हुई थी। कुछ दिन से कोचिंग सेंटर के ऊपर एक और मंजिल बनाने का काम चल रहा था। शाम करीब 4:30 बजे ऊपरी मंजिल की दीवार गिरी तो मकान की छत भी गिर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में नीचे के कमरों में अलग-अलग क्लास में पढ़ा रहे शिक्षक उमेश व सुजाता दब गए। मलबा गिरने से हुई जोरदार आवाज को सुनकर स्थानीय लोग मदद को भागे। मलबे में दबे 6 बच्चों को तत्काल निकालकर नजदीकी जगप्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने 4 बच्चों व शिक्षक उमेश को मृत घोषित कर दिया। जान गंवाने वाले फरहान (6), कृष्णा (12), दिशु (14) और कृतिका त्यागी (10) के रूप में हुई है। मरने वाले सभी बच्चे आसपास के घरों के थे। उधर, जगप्रवेश चंद अस्पताल से बाकी बच्चों को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया था।


उधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और इलाके के सांसद मनोज तिवारी ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख व घायलों को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की। इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहुंचे और मामले की जांच कराने और मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed