फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bhajan singer gangraped by friend in valentine week

वैलेंटाइन वीक में शराब पिलाकर गायिका से गैंगरेप

Thu, 11 Feb 2016 10:20 PM IST
Updated Thu, 11 Feb 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
bhajan singer gangraped by friend in valentine week

चॉकलेट डे पर मंगलवार रात नशीली कोल्ड ड्रिंक और शराब पिलाकर भजन गायिका (26) से गैंगरेप किया गया। गायिका के ब्वायफ्रेंड ने ही दोस्त संग लालकुआं के पास एक मकान में वारदात की।

विज्ञापन


दोनों के खिलाफ नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोपी भागे हुए हैं। गायिका ने बताया कि वह हापुड़ जिले की है। हापुड़ निवासी अरुण चौधरी से उसका छह साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


आठ फरवरी को विजयनगर में आयोजित जागरण में भजन गाने आई थी। इसके बाद आदर्श कालोनी निवासी एक सहेली के घर रुक गई।

युवती के साथ साथ हुई हैवानियत और पुलिस फंसी रही सीमा विवाद में

bhajan singer gangraped by friend in valentine week

नौ को ब्वायफ्रेंड ने कॉल कर उसे मिलने के लिए लालकुआं बुलाया। वह ऑटो से वहां पहुंची तो ब्वायफ्रेंड बाइक पर एक दोस्त के साथ आया। आरोप है कि लालकुआं पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर ब्वायफ्रेंड ने उसे पिलाया।

गायिका ने बताया कि बाइक पर दोस्त के साथ बैठाकर ब्वायफ्रेंड लालकुआं स्थित एक घर में ले गया, जहां जबरन शराब पिलाकर दोनों गैंगरेप किया।

इसके बाद उसे बेसुध हालत में चिपियाना फाटक के पास छोड़कर भाग गए। राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। काफी देर मामला सीमा विवाद में उलझा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed