फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bhai dooj 2018 free travelling for women in dtc bus

भाई दूज : आज डीटीसी बसों में महिलाएं करेंगी मुफ्त सफर, एसी बसों में भी मिली सुविधा

Fri, 09 Nov 2018 04:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 09 Nov 2018 04:22 AM IST
विज्ञापन
bhai dooj 2018 free travelling for women in dtc bus
भैया दूज के मौके पर हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने महिलाओं को बसों में निशुल्क सफर का तोहफा देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन

शुक्रवार को महिलाएं दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अपने भाइयों तक पहुंचने के लिए डीटीसी की किसी भी बस में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। यह तोहफा सामान्य के साथ-साथ एसी बसों में भी मिलेगा। 

भाइयों की लंबी उम्र के लिए बहनें आज भाई के माथे पर रोली, चावल का तिलक सजाएंगी। आज इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरुवार को भैया दूज की तैयारियों के लिए रौनक रही। भाईयों ने बहनों के लिए उपहार खरीदे।  
विज्ञापन


प्यार की डोर से बंधे पवित्र रिश्ते को व्यक्त करने वाला भैया दूज का यह पर्व सभी धूमधाम से मनाते हैं। बहनें पारंपरिक परिधानों में सजधज कर अपने भाई की लंबी उम्र की प्रार्थना करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन का हर बहन को बेसब्री से इंतजार रहता है। दूर दराज जाने वाले लोग गुरुवार देर शाम ही निकल गए। भाई दूज पर अपने भाइयों के घर जाने के लिए बहन बस, मेट्रो और ट्रेनों का सहारा लेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed