{"_id":"5a3518934f1c1bd0408bd212","slug":"bhagwatgita-talent-search-competition-will-be-held-on-january-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 जनवरी को होगी भगवदगीता टैलेंट सर्च प्रतियोगिता, जानें इस परीक्षा के बारे में सबकुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 जनवरी को होगी भगवदगीता टैलेंट सर्च प्रतियोगिता, जानें इस परीक्षा के बारे में सबकुछ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई नोएडा
Updated Sat, 16 Dec 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
iskcon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा इस्कॉन ने विद्यार्थियों के लिए महीने भर चलने वाला एक सेमिनार आयोजत किया है। इस सेमिनार का आयोजन 20 से भी ज्यादा स्कूल कैंपस में किया गया। इस सेमिनार के माध्यम से तीन विषयों द्वारा के बच्चों के चरित्र को मजबूत करने का प्रयास किया साथ ही साथ उनमें अच्छी आदतों का विकास हो और उनका ध्यान और मेमोरी बढ़े इसपर भी जोर दिया गया। यह तीन विषय हैं-
विज्ञापन
1) कंसंट्रेशन और मेमोरी को बढ़ाना
2) पॉवर ऑफ हैबिट्स
3) आर्ट ऑफ माइंड कंट्रोल
प्रैक्टिकल के माध्यम से बच्चों को समय की कद्र करना, देश की सेवा करना, अहिंसा और चरित्र निर्माण के गुण सिखाए गए। बच्चों ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर बहुत खुश हुए और उनके अध्यापक भी इस्कॉन बीजीटीएस के विजन से बहुत ही प्रभावित हुए।
विज्ञापन
बच्चों और अध्यापकों से प्ररेणा लेकर इस्कॉन गीता कांटेस्ट कमेटी ने नोएडा के कक्षा पांच से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी बच्चों लिए प्रतियोगिता कराने की पहल की है। इसका उद्देश्य है कि बच्चे अपने जड़ों के बारे में जान सकें और उनका चरित्र निर्माण हो।
विज्ञापन
इस परीक्षा विवरण इस प्रकार हैं-
1) परीक्षा की तारीख- 21 जनवरी 2018
2) परीक्षा का समय- 60 मिनट
3) परीक्षा का प्रकार- बहुविकल्पीय प्रशन
4) परीक्षा की भाषा- हिंदी या अंग्रेजी
5) कौन होंगे परीक्षार्थी-
a)ग्रुप 'ए' - क्लास 11वीं और 12वीं के छात्र
b)ग्रुप 'बी' - क्लास 5वीं से क्लास 8वीं तक के छात्र
प्रतियोगिता में मिलने वाला इनाम-
पहला पुरस्कार- 3100 रुपये
दूसरा पुरस्कार- 2100 रुपये
तीसरा पुरस्कार- 1100 रुपये
