फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bhagwant Mann meets Kejriwal touches feet hugs and take blessing video goes viral

जब मिले अरविंद-मान: केजरीवाल को देख झूमे भगवंत मान, पहले छूए पैर फिर दी 'टाइट झप्पी'

Fri, 11 Mar 2022 04:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 11 Mar 2022 04:16 PM IST
सार

इस मुलाकात के बाद से ही केजरीवाल और मान का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भगवंत मान पूरे जोश में आते दिखाई देते हैं और आते ही केजरीवाल के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं।

विज्ञापन
Bhagwant Mann meets Kejriwal touches feet hugs and take blessing video goes viral
अरविंद केजरीवाल से मिले भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Punjab Election 2022 में आम आदमी पार्टी पार्टी ने सभी पार्टियों को चारों खाने चित्त करते हुए एतिहासिक जीत दर्ज की। 117 विधानसभा सीटों में से 92 सीटें जीतकर आम आदमी पार्टी अब पंजाब में सरकार बनाने जा रही है। पार्टी की ओर से घोषित मुख्यमंत्री पद के दावेदार भगवंत मान जीत के अगले ही दिन दिल्ली में पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे।

विज्ञापन


इस मुलाकात के बाद से ही केजरीवाल और मान का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भगवंत मान पूरे जोश में आते दिखाई देते हैं और आते ही केजरीवाल के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। इसके बाद केजरीवाल उन्हें उठाकर जोर से गले लगा लेते हैं। दोनों की यह मुलाकात जोश से भरी रही। कई सेकंड तक केजरीवाल मान की पीठ थपथपाते हुए उन्हें गले लगाए रहे।
विज्ञापन


इसके बाद पास खड़े मनीष सिसोदिया भगवंत मान से मिले। सिसोदिया ने भी भगवंत मान को गले लगा लिया। इस दौरान भगवंत मान के साथ आए अन्य विधायकों ने भी केजरीवाल और सिसोदिया से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

16 मार्च को शपथ लेंगे भगवंत मान

भगवंत सिंह मान बुधवार 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले 12 मार्च शनिवार को पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसके साथ ही भगवंत मान ने शुक्रवार देर शाम विधायक दल की बैठक भी बुला ली है।



भगवंत मान 16 मार्च को नवांशहर के गांव खटकड़ कलां में शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके कई कैबिनेट सहयोगी मौजूद रहेंगे। खटकड़ कलां में शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में पार्टी जल्द ही घोषणा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed