फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bhagwa lehraenge song played on DJ during inter hostel meeting in JNU AISA big allegation

जेएनयू: अंतर-छात्रावास बैठक के दौरान डीजे पर बजाए गए 'भगवा लहराएंगे' गीत, आइसा का बड़ा आरोप

Tue, 01 Mar 2022 09:52 PM IST
सुशील कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 01 Mar 2022 09:52 PM IST
सार

जेएनयू के एलुमनी एसोसिएशन (एएजे) ने 27 फरवरी को अंतर छात्रावास बैठक बुलाई थी। यह साबरमती लॉन में आयोजित की गई थी। आइसा ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान डीजे पर आपत्तिजनक गीत बजाए गए।

विज्ञापन
Bhagwa lehraenge song played on DJ during inter hostel meeting in JNU AISA big allegation
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

जवाहर नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। वाम समर्थित अखिल भारतीय छात्र संघ (आइसा) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि जेएनयू में अंतर-छात्रावास बैठक के दौरान भड़काऊ भाषण और 'भगवा लहराएंगे' जैसे सांप्रदायिक नारे वाले गाने बजाए गए।

विज्ञापन


जेएनयू के एलुमनी एसोसिएशन (एएजे) ने 27 फरवरी को अंतर छात्रावास बैठक बुलाई थी। यह साबरमती लॉन में आयोजित की गई थी। आइसा ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान डीजे पर आपत्तिजनक गीत बजाए गए। खुलेआम 'भगवा लहराएंगे' जैसे गीत बजाए गए। 
विज्ञापन


वहीं, आइसा के दावे पर एलुमनी एसोसिएशन और जेएनयू प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। आइसा ने आरोप लगाया कि इससे मौजूदा प्रशासन के दोहरे मापदंड उजागर हुए हैं। साथ ही दावा किया कि छात्र संगठनों को जनसभा करने की अनुमति नहीं थी और अक्सर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किए जाते थे। लेकिन एबीवीपी और संघ से जुड़े अन्य निकायों को इस तरह के कार्यक्रमों के तहत अपने सांप्रदायिक एजेंडे को फैलाने के लिए खुली छूट मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed