फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   beware of Chinese capsules that is found in markets, it will harm your eyes

सावधान: होली के मौके पर बाजार में बिक रही ऐसी चीज जो छीन सकती है आपके आंखों की रोशनी

Tue, 27 Feb 2018 07:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Feb 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
beware of Chinese capsules that is found in markets, it will harm your eyes
holi

होली से पहले राजधानी के बाजार गुलजार हैं। तरह-तरह की पिचकारियां बच्चों का मन मोह रही हैं। चाइनीज कैप्सूल की बिक्री इस बार सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है।

विज्ञापन

 

इस कैप्सूल को गुब्बारे में डालते ही वह रंग छोड़ने लगता है। करीब 20 सेकंड में पूरा गुब्बारा रंग में तब्दील हो जाता है। करीब 10 रुपये के एक पैकेट में 20 से भी ज्यादा इस तरह के कैप्सूल उपलब्ध हैं। हालांकि, डॉक्टरों ने इसे आंखों के लिए खतरनाक बताया है। 

विज्ञापन

 

आई 9 क्लिनिक के निदेशक डॉ. संजय चौधरी का कहना है कि इस तरह के कैप्सूल का इस्तेमाल होने वाला रंग लोगों को अस्थायी अंधा बना सकता है। इन रंगों में लेड और मैग्नीशियम जैसे रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि गुब्बारों में इन्हें भरकर लोगों पर फेंकने से उनकी आंखों में संक्रमण  फैल सकता है।  उन्होंने बताया कि खतरनाक रसायनों से बने रंगों से होली खेलने पर आंखों में सूजन, खुजली और एलर्जी तक हो सकती है। इसलिए लोग होली पर हर्बल रंगों का इस्तेमाल ज्यादा करने की कोशिश करें। 

मिठाइयों के ऑफर पर न जाएं लोग

beware of Chinese capsules that is found in markets, it will harm your eyes
sweet - फोटो : अमर उजाला

मैक्स अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. विवेका कुमार का कहना है कि त्योहारों पर  मिठाइयों किया जाता है। ऑफर के कारण लोग ज्यादा मिठाइयां खरीदते हैं। लेकिन ये सेहत के लिए ठीक नहीं है।

 

केवल घर पर बनी मिठाइयों पर ही लोग भरोसा रखें। कालरा अस्पताल के हार्ट रोग विशेषज्ञ डॉ आरएन कालरा का कहना है कि मधुमेह और उच्च रक्तचाप ग्रस्त मरीज होली में ज्यादा मस्ती न करें। हर्षोल्लास के बीच ज्यादा भागदौड़ उनके लिए खतरा बन सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed