फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Beware, Fake iphones being sold in delhi market

खुलेआम बाजार में बिक रहे हैं नकली स्मार्टफोन

Mon, 13 Jul 2015 08:11 PM IST
Updated Mon, 13 Jul 2015 08:11 PM IST
विज्ञापन
Beware, Fake iphones being sold in delhi market

क्या आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? इसके लिए क्या आप वेबसाइटों पर बेस्ट डील देख रहे हैं या उन्हें तोलमोल कर देख रहे हैं। तो सावधान हो जाइए।

विज्ञापन


हो सकता है कि आपकी तलाश एक ऐसे स्मार्ट फोन पर आकर खत्म हो जिसे लोकल मार्केट में ही एसेंबल करके किसी बड़े ब्रांड के नाम से बेचा जा रहा हो। और जिसके कल-पुर्जे चीन के मार्केट से मंगाए गए हों।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार मेल टुडे के अनुसार बीते बृहस्पतिवार को ही दिल्ली क्राइम ब्रांच ने करोल बाग के लोटस प्लाजा स्थित नामी मोबाइल विक्रेता की दुकान आकासाकी के यहां छापा मारा जिसमें इस तथ्य का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्त में मोबाइल का सबसे बड़ा आयातक

Beware, Fake iphones being sold in delhi market

दिल्ली पुलिस ने जिस दुकान पर छापा मारा वहां न केवल नकली आईफोन बरामद हुए बल्कि अन्य स्मार्ट फोन्स के लिए एसेंबलिंग का सामान भी बरामद किया गया। इस दुकान को सील कर दिया गया है और यहां बड़े स्कैम के घटने की आशंका जताई जा रही है।

आकासाकी न केवल बहुत बड़े मोबाइल एक्सेसरी विक्रेता के रूप में जाना जाता है बल्कि वो ऑनलाइन पोर्टल जैसे कीमत देखो डॉट कॉम, फ्लिपकार्ट, अमेजन और शॉपक्लूलेस डॉट कॉम को भी मोबाइल व उनकी एक्सेसरी उपलब्ध कराता है।

आकासाकी मोबाइल फोन्स व उनकी एक्सेसरी के आयातकों में एक बहुत बड़ा नाम है जिसके दफ्तर भारत समेत चीन और अफ्रीका में भी हैं।

पहले की जांच फिर मारा छापा

Beware, Fake iphones being sold in delhi market

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उन्होंने 28 आईफोन5 और 6 आईफोन6 बरामद किया जिनमें सभी नकली निकले। क्राइम ब्रांच ने आईफोन के 4300 से भी अधिक आईफोन की एसेंबलिंग सामग्री बरामद की। इन सामग्रियों में होलोग्राम, स्टिकर, पैकेजिंग सामग्री, स्पेययर पार्ट और कवर आदि भी शामिल हैं।

इस रेड के पहले ईआईपीआर (एनफोर्समेंट ऑफ इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स) ने एक व्यवस्थित जांच की जिससे उन्हें कॉपीराइट के उल्लंघन के संबंध में पूरी जानकारी मिल सके। एप्पल भी इनका एक क्लायंट है। ईआईपीआर को यह जानकारी मिली थी कि एप्पल के नकली फोन दिल्ली में एसेंबल किए जा रहे हैं।

ईआईपीआर के मैनेजिंग डायरेक्टर जहीर खान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि बाजार में नकली आईफोन की बाढ़ आई हुई है। इसके बाद उन्होंने आकासाकी पर नजर रखनी शुरू की क्योंकि आकासाकी न सिर्फ भारत का बल्कि चीन और अफ्रीका जैसे देशों का भी बड़ा विक्रेता है।

जहीर तो उन ऑनलाइन पोर्टलों को भी दोषी मानते हैं जो‌ बिना किसी जांच पड़ताल के आकासाकी जैसे विक्रेताओं से माल खरीदकर ग्राहकों को बेचते हैं।

चीन और अफ्रीका से आता है नकली माल

Beware, Fake iphones being sold in delhi market

आकासाकी दुकान पर छापा मारने वाले एक पुलिसकर्मी ने बताया कि यहां बरामद आईफोन मुख्यरूप से भारत में एसेंबल किए जाते हैं और उनके अधिकतर पार्ट्स चीन और अ‌फ्रीका जैसे देशों से आयात किए जाते हैं।

भारत में एप्पल के अधिकतर रजिस्टर्ड स्टोर रिपेयर करने का काम नहीं करते बल्कि वो उसके बदले उन्हें बदलकर नया दे देते हैं। आईफोन्स का बदला जाना ही नकली फोन के बिकने का और ऐसी दुकानों के होने का एक बड़ा कारण हैं।

पुलिसकर्मी ने बताया कि ऐसा नहीं है कि केवल आईफोन के ही नकली पार्ट और एक्सेसरी बाजार में बिक रहे हैं। ऐसा अन्य ब्रांड्स के साथ भी है लेकिन चूंकि शिकायतकर्ता ने केवल आईफोन की शिकायत की थी इसलिए पुलिस ने आईफोन और उसकी एक्सेसरी ही जब्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed