फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   betting king haji mastan arrested in delhi

सट्टा किंग हाजी मस्तान समेत चार लोग गिरफ्तार

Thu, 18 Feb 2016 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Feb 2016 01:50 PM IST
विज्ञापन
betting king haji mastan arrested in delhi

नई दिल्ली। पुलिस ने सट्टा किंग व डॉन हाजी मस्तान उर्फ हाजी उस्मान समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस की मानें तो हाजी पूरे उत्तर भारत में सट्टे का बड़ा कारोबार चला रहा था। एक विशेष तरह के सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल सट्टा चलाने के लिए किया जा रहा था।

आरोपियों की पहचान मोहम्मद उस्मान उर्फ हाजी मस्तान उर्फ हाजी, सुभाष चंदर वर्मा, शमशाद खान और रविंदर के रूप में हुई है। पुलिस को मकोका के मामले में हाजी की तलाश थी। इससे पूर्व वह 50 से अधिक सट्टे के मामलों में शामिल रह चुका है।

वहीं पिछले 40 साल से वह चांदनी महल थाने का बीसी भी है। पुलिस ने करीब एक लाख रुपये, तीन लैपटॉप, आठ मोबाइल और सट्टे में इस्तेमाल किया जाने वाला अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने बताया कि 13 फरवरी को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि ईई-2691, दूसरी मंजिल, जहांगीरपुरी के मकान में सट्टा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस ने मकान पर छापा मारकर वहां से सुभाष, रविंदर और शमशाद खान को गिरफ्तार कर लिया। सुभाष रुपये गिन रहा था, वहीं शमशाद सॉफ्टवेयर के जरिये सट्टे की एंट्री कर रहा था।

रविंदर जंत्री (रुपयों का चार्ट) तैयार कर रहा था। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि सट्टे का अड्डा बढ़िया तकनीक से लैस था।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह हाजी मस्तान के लिए काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed