फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   best five gossips in delhi, must read and enjoy

कभी एयर होस्टेस को पानी सर्व करते नहीं देखा क्या?

Mon, 12 May 2014 10:16 PM IST
Updated Mon, 12 May 2014 10:16 PM IST
विज्ञापन
best five gossips in delhi, must read and enjoy

देश की राजधानी दिल्ली में आजकल एक से बढ़कर एक रोचक घटनाएं सामने आ रही हैं।

विज्ञापन


बिजली-पानी की समस्या और राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पुलिस प्रशासन और आम जनता के दिलोदिमाग में क्या चल रहा है ये जानकर आपको भी बहुत ही मजा आएगा।

चाहे वह दिल्ली के एक साइलेंट मेयर का किस्सा हो या फिर दिल्ली पुलिस4 का राज। यही नहीं, आपको पता चलेगा कि फ्लाइट में एयर होस्टेस कैसे पानी सर्व करती हैं वो भी एक ऑफिसर की जुबानी।

मशीन ने खोल दी कइयों की पोल

best five gossips in delhi, must read and enjoy

दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में बायोमीट्रिक सिस्टम लगने के बाद बहुत से कर्मचारियों का हाल बेहाल है। महीने के अंत में जब उनकी सैलरी आई तो उन्हें जोर का झटका लगा है।

कई कर्मचारी तो ऐसे हैं जिनकी सैलरी पांच से दस हजार रुपए तक कट गई है। इसके पीछे कारण यही है कि वो अपनी अटेंडेंस मार्क करना ही भूल गए।

ऐसे कर्मचारियों की सैलरी भी काटी गई है जिन्होंने आते समय तो अटेंडेंस मार्क की लेकिन जाते समय भूल गए। सैलरी कटने के बाद आलम यह है कि सुबह शाम बायोमीट्रिक मशीन के पास बाकायदा लाइन लगने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक-दो नहीं चार हैं दिल्ली पुलिस

best five gossips in delhi, must read and enjoy

दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी के लिए ट्विटर पर नया एकाउंट ओपन करना काफी चुनौती भरा काम बन गया है। सूत्रों के मुताबिक कमिश्नर ने पिछले महीने ट्विटर ज्वाइन करने का मन बनाया और इसके लिए उन्होंने 'दिल्ली पुलिस' नाम भी तय कर लिया।

हालांकि जब एकाउंट ओपन करने की प्रक्रिया शुरू की गई तो वह चौंक गए क्योंकि यह नाम पहले से ही प्रयोग किया जा रहा था। ऐसे ही 'दिल्ली पुलिस 1' भी किसी और यूजर ने ले रखा है।

दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर नीरज कुमार 'दिल्ली पुलिस 2' ट्विटर एकाउंट का इस्तेमाल कर रहे हैं। फिलहाल बस्सी ने 'दिल्ली पुलिस 4' नाम से ट्विटर पर अपना एकाउंट शुरू किया है।

विज्ञापन

'एयर होस्टेस को पानी सर्व करते देखा है?'

best five gossips in delhi, must read and enjoy

दिल्ली पुलिस के एक एसएचओ साहब ने अपने थाने में पुलिसकर्मियों को पानी सर्व करने का तरीका सिखाना शुरू कर दिया है। पुलिसकर्मियों के टेबल पर पानी रखने के तरीके से नाराज एसएचओ साहब ने उनकी जमकर क्लास ली।

उन्होंने बड़े ही सख्त लहजे में पुलिसकर्मियों से पूछा कि क्या उन्होंने कभी किसी एयर होस्टेस को फ्लाइट में पानी सर्व करते हुए देखा है। साथ ही यह भी समझाया कि हमेशा पानी का ग्लास ट्रे में रखकर लाएं और ध्यान रखें कि टेबल पर रखते समय बिल्कुल भी आवाज न हो।

यही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि कभी भी इतना पानी मत भरो कि वह गिरने लगे। साहब की हिदायत सुनकर पुलिसकर्मी बेहद चिंता में हैं।

मेयर साहब हो गए साइलेंट

best five gossips in delhi, must read and enjoy

दिल्ली बीजेपी ने दक्षिणी दिल्ली निगम के मेयर खुशीराम के परिचय के लिए सिविक सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी। कॉन्फ्रेंस में मीडिया के लोगों ने नए मेयर से सवाल पूछा कि निगम में सुधार के लिए उनकी क्या योजनाएं हैं।

मीडिया के सवाल सुनकर नए मेयर एकदम शांत हो गए और कोई जवाब नहीं दे सके। हालांकि इस दौरान सदन के नेता सुभाष आर्या ने माहौल को संभाल लिया।

इसके बाद मेयर साहब ने भी वही बातें दोहरा दीं जो उनके नेता ने कही थीं।

टुंडा की सफेद दाढ़ी का राज

best five gossips in delhi, must read and enjoy

सबसे रोचक खबर ये है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पिछले साल जिस लश्कर आतंकी सरगना अब्दुल करीम टुंडा को गिरफ्तार किया था उसे अपनी दाढ़ी को कलर करने की इजाजत नहीं दी गई है।

अपनी पहचान के मुताबिक हमेशा ऑरेंज कलर की दाढ़ी में दिखने वाले टुंडा की दाढ़ी आजकल सफेद हो चली है।

इसके पीछे दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा कारणों से टुंडा को मेंहदी लगाने की अनुमति नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed