{"_id":"5d7830888ebc3e01387483a9","slug":"bengal-tiger-swoops-over-worker-who-is-feeding-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी पिलाने गए कर्मी पर बंगाल टाइगर ने मारा झपट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी पिलाने गए कर्मी पर बंगाल टाइगर ने मारा झपट्टा
Wed, 11 Sep 2019 04:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 11 Sep 2019 04:53 AM IST
सार
- रात की पाली में तैनात चिड़ियाघर कर्मी फतेह सिंह तड़के बाघ के बाड़े में उसके लिए पानी भरने गया था
- पिंजरे के अंदर से ही बाघ ने उस पर झपट्टा मार दिया
- फतेह सिंह को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया
विज्ञापन
bengal tiger
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली चिड़ियाघर में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे बंगाल टाइगर ने कर्मचारी फतेह सिंह पर हमला कर दिया। वह उसके पिंजरे में पानी भरने गया था। हमले में फतेह सिंह के हाथ में मामूली चोट लगी है। हालांकि पहले से बीमार बंगाल टाइगर की हालत और बिगड़ गई है।
विज्ञापन
चिड़ियाघर के क्यूरेटर रियाज खान ने बताया कि रात की पाली में तैनात चिड़ियाघर कर्मी फतेह सिंह तड़के बाघ के बाड़े में उसके लिए पानी भरने गया था। पिंजरे के अंदर से ही बाघ ने उस पर झपट्टा मार दिया। फतेह सिंह को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने हाथ में टांका लगाकर छुट्टी दे दी। उन्होंने बताया कि आठ वर्षीय बंगाल टाइगर पहले से ही अस्वस्थ है।
विज्ञापन
मैसूर चिड़ियाघर से 2014 में इस बंगाल टाइगर को दिल्ली चिड़ियाघर लाया गया था। 27 जुलाई से बाघ खाना नहीं खा रहा था। दिल्ली चिड़ियाघर के पशु चिकित्सा अधिकारी बाघ का निरीक्षण कर रहे हैं। उसे दर्द है और उसके व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इसके कारण वह असमान्य व्यवहार भी कर रहा है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी दिल्ली चिडिय़ाघर में एक दुर्घटना हो चुकी है। विजय नाम के बाघ ने एक व्यक्ति को मार दिया था। चिड़ियाघर घूमने के लिए आया यह व्यक्ति बाघ को देखने के दौरान उसके बाड़े में गिर गया था। इसके बाद बाघ ने उसे हमला कर मार डाला था।