{"_id":"2adb92b84ac5eb672553d037ea155da7","slug":"bending-corporate-governance-cleaners-strike-over-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुका निगम प्रशासन, सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुका निगम प्रशासन, सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 21 Sep 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल छह दिन बाद शनिवार को महापौर और नगर आयुक्त ने निगम पहुंचकर खत्म कराई।
विज्ञापन
संविदा कर्मचारियों को 13380 रुपये वेतन देने की मांग बोर्ड प्रत्याशा में मेयर ने स्वीकार कर ली है और इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया गया है। सभी मांगें मानीं जाने के बाद दोपहर साढ़े 12 बजे हड़ताल खत्म कराकर निगम परिसर में डाला गया कूड़ा उठवाया गया।
बढ़े वेतन एरियर, सीवर कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ दिए जाने, सफाई नायकों को फील्ड में चार्ज देने, मेडीक्लेम की सुविधा दिए जाने समेत कई मांगों पर अफसरों ने पहले ही हामी भर दी थी। लेकिन संविदा कर्मचारियों को बढ़ा वेतन दिए जाने पर अधिकारी सहमत नहीं थे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रमुख महासचिव प्रदीप चौहान व अन्य पदाधिकारियों ने सभी मांगें पूरी होने तक हड़ताल खत्म करने से इनकार कर सफाई कार्य ठप कर दिया था।
विज्ञापन
शनिवार को निगम प्रशासन को झुकना पड़ा। महापौर तेलूराम कांबोज, नगर आयुक्त एसके सिंह, अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा और लेखाधिकारी एके मिश्रा ने कर्मचारियों से वार्ता कर हड़ताल खत्म कराई।
महापौर तेलूराम कांबोज ने बताया कि संविदा कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी का प्रस्ताव बोर्ड की प्रत्याशा में पास कराकर शासन को भेज दिया गया है।