{"_id":"b3120e87a75ae9f7ff28818440252036","slug":"begun-to-becoming-the-railway-reservation-chart-sms","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजर्वेशन चार्ट बनते ही मिलने लगा रेलवे से एसएमएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजर्वेशन चार्ट बनते ही मिलने लगा रेलवे से एसएमएस
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 10 Mar 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरक्षण चार्ट बनते ही एसएमएस से सीट की स्थिति की जानकारी देने की रेलवे की योजना रविवार को शुरू हो गई। रविवार को भीड़ कम होने के कारण सेंटर फॉर रेलवे इनफारमेशन सिस्टम (क्रिस) ने चार्टिंग सिस्टम से मोबाइल फोन नंबर को लिंक कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद रेल आरक्षण का चार्ट बनते ही कंप्यूटर में दर्ज यात्रियों के मोबाइल पर कंफर्म बर्थ या फिर वेटिंग की स्थिति का एसएमएस मिलने लगा। यह सेवा निशुल्क है।
विज्ञापन
पहले दिन करीब पांच लाख यात्रियों को रेलवे ने एसएमएस भेजकर उनकी सीटों की जानकारी दी। अब तक यात्रियों को अपने पीएनआर की स्थिति का पता लगाने के लिए 139 पूछताछ सेवा पर एसएमएस करना पड़ता था।
विज्ञापन
जबकि आईआरसीटीसी ई टिकट बनाते समय दर्ज हुए मोबाइल नंबर पर चार्ट बनने के बाद सीटों की स्थिति का एसएमएस भेजता था।
रेलवे ने अपने रेल आरक्षण केंद्रों के काउंटरों पर बनने वाले टिकटों की वेटिंग का पता लगाने के लिए क्रिस की गेटवे एसएमएस सेवा का उद्घाटन एक सप्ताह पूर्व दिल्ली में एक सेमिनार में किया था। क्रिस की यह योजना दो चरणों में लागू होगी।
पहले चरण में वेटिंग से कंफर्म होने तक हर बदलती हुई स्थिति का मुफ्त में एसएमएस यात्रियों को भेजने की योजना शुरू हो गई। दूसरे चरण में ट्रेनों की लेट लतीफी व पल-पल बदलती स्थिति का एसएमएस भी इसी तरह से भेजा जाएगा। रोज देश भर में पांच से छह लाख आरक्षित श्रेणी के टिकट बनते हैं।
ऐसे मिलेगी जानकारी
- यात्रियों को आरक्षण आवेदन फॉर्म में मोबाइल फोन नंबर के कॉलम में अपना नंबर लिखना होगा।
- इस नंबर को टिकट बनाने वाले बाबू कम्प्यूटर के अप्लीकेशन में फीड कर देंगे।
- वेटिंग का टिकट होगा तो पांच दिन पहले से उसके आरएसी तक की स्थिति में बदलने का मैसेज रेलवे कम्प्यूटर में दर्ज मोबाइल नंबर पर भेजेगा।
- चार्ट बनने के बाद आवंटित सीट संख्या या आरएसी सीट की संख्या का एसएमएस यात्रियों को मिल जाएगा।
- वेटिंग की जानकारी भी मोबाइल नंबर पर मिल सकेगी।