फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Begumpur police station arrested four miscreants who committed theft in houses

काम के साथ-साथ सेंधमारी: रेकी के बाद बिना सुरक्षा वाले घरों को बनाते थे निशाना, गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार

Sat, 30 Nov 2024 06:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 30 Nov 2024 06:48 PM IST
सार

पकड़े गए सभी आरोपी वेटर, चालक, कपड़े बेचने और मजदूरी का काम करते हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से लाखों के गहने और वारदात में इस्तेमाल टाटा एस और हुंडई आई 20 कार बरामद की है।

विज्ञापन
Begumpur police station arrested four miscreants who committed theft in houses
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगमपुर थाना पुलिस ने काम करने के साथ साथ घरों की रेकी कर सेंधमारी करने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी वेटर, चालक, कपड़े बेचने और मजदूरी का काम करते हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से लाखों के गहने और वारदात में इस्तेमाल टाटा एस और हुंडई आई 20 कार बरामद की है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से पांच मामले सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि 21 नवंबर को बेगमपुर थाना पुलिस को इलाके में एक मकान में चोरी होने की सूचना मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि बदमाशों ने उनके घर से लाखों के गहने चुराकर ले गए हैं। थाना प्रभारी राजीव रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक हुंडई आई 20 कार पड़ोस में घूमती हुई नजर आई। पुलिस ने बदमाशों के भागने की दिशा में सीसीटीवी की जांच की और इसमें मौजूद बदमाशों की पहचान करने में जुट गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए चार लोगों की पहचान की और उन्हें पंसाली के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी की गई संपत्ति बरामद की गई। जांच में पता चला कि बदमाशों ने राजीव नगर की एक दुकान में चोरी करने के दौरान टाटा ऐस का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने इनके निशानदेही पर टाटा ऐस और हुंडई आई 20 बरामद कर ली। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान होलंबीकलां निवासी सराफत अली, अजीम, जेजे कॉलोनी बवाना निवासी मोहम्मद मुस्तफा और मुबारकपुर डबास निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि सराफत अली गैंग का सरगना है। गैंग के बदमाश उन घरों को निशाना बनाते थे, जिसमें सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होते थे। इसके लिए वह रेकी करते थे। पुलिस ने बताया कि सराफत स्थानीय पार्टियों में वेटर का काम करता है। इसपर पहले से कई मामले दर्ज हैं। मोहम्मद मुस्तफा कपड़ा बेचने का काम करता है। अजीम मजदूरी करता है वहीं राजकुमार पेशे से चालक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed