फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Beggar Home HIV in African-American victim's death

बेगर होम में अफ्रीकी मूल की एचआईवी पीड़िता की मौत

Fri, 17 Feb 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली। Updated Fri, 17 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Beggar Home HIV in African-American victim's death
HIV TEST

दिल्ली महिला आयोग ने अफ्रीकी मूल की एचआईवी पीड़ित महिला की मौत पर फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) को समन भेजा है। आयोग ने यह समन महिला की तबीयत खराब होने पर उसे इलाज की बजाय रिहाई के ऑर्डर जारी करने पर दिया है। जबकि महिला को पहले इलाज की जरूरत थी। 

विज्ञापन


आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, एफआरआरओ द्वारा हिरासत में ली गई अफ्रीकी मूल की महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बेगर होम की ओर से समाज कल्याण विभाग ने आयोग को बताया है कि पीड़ित की तबीयत खराब होने के बाद दो घंटे के अंदर ही एफआरआरओ ने इसकी रिहाई के ऑर्डर जारी कर दिए।
विज्ञापन


जबकि उस समय रिहाई की बजाय उसे अच्छे इलाज की जरूरत थी। इस संबंध में आयोग ने बेगर होम से मृतका की मेडिकल रिपोर्ट भी मांगी है ताकि सही जानकारी मिल सके। हालांकि एफआरआरओ ने मृतका की तबीयत खराब होने की जानकारी आयोग को नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली महिला आयोग ने 4 जनवरी की रात को बेगर होम में औचक निरीक्षण किया था और एफआरआरओ द्वारा भेजी गईं विदेशी मूल की महिलाओं की रात की समस्याएं भी सुनी थीं।


इन विदेशी महिलाओं ने बताया कि था कि उन्हें यहां क्यों रखा गया है इसकी कोई जानकारी नहीं है और न ही उन्हें कोई  कानूनी सहायता के लिए वकील मुहैया कराया जाता है। इन्हीं में से एक अफ्रीकी मूल की महिला की बृहस्पतिवार को तबीयत खराब हो गई और शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed