फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'began to dream of becoming prime minister, leaving Delhi'

'दिल्ली छोड़कर प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे थे'

Thu, 29 Jan 2015 04:58 PM IST
Updated Thu, 29 Jan 2015 04:58 PM IST
विज्ञापन
'began to dream of becoming prime minister, leaving Delhi'

भाजपा का चुनाव प्रचार जोड़ पकड़ने लगा है। शनिवार को जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनावी अभियान में उतरे तो वहीं मलकागंज में केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज प्रत्याशी के पक्ष में सभा को संबोधित करती दिखीं।

विज्ञापन


दोनों नेताओं के निशाने पर आम आदमी पार्टी ही रही। रोहिणी में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


कहा कि दिल्ली की सत्ता छोड़कर प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने लगे थे। दिल्ली में 49 दिनों तक ही सरकार चला सके और बनारस पहुंच गए।

फिर दिल्ली में मुख्यमंत्री का सपना संजो रहे हैं

'began to dream of becoming prime minister, leaving Delhi'

फिर दिल्ली में मुख्यमंत्री का सपना संजो रहे हैं। जनता से केजरीवाल हमेशा झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा था कि हम गाड़ी, घर और सुरक्षा नहीं लेंगे।

सत्ता में आने के बाद उनके सभी मंत्री सरकारी वाहन पर भी दिखे और सुरक्षा भी ली। भाजपा पर कॉरपोरेट घराने की मदद देने का आरोप लगाते हैं, लेकिन दुबई और अन्य जगहों से घूम-घूम कर पैसा इकट्ठा करते हैं।

केजरीवाल ने दिल्ली के मतदाताओं का यह कहकर अपमान किया है कि सभी अन्य दलों से पैसें लें लेकिन वोट ‘आप’ को ही दें। शाह ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस बार सावधान रहें क्योंकि इस बार हमारी ऐसी पार्टी से मुकाबला है जो झूठ बेचने में माहिर है और उसका नेता झूठ का कारखाना चलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed