फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Before the terrible atrocities committed suicide at her children.

खुदकुशी से पहले बच्चों पर किया खौफनाक सितम

Sat, 29 Aug 2015 10:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Aug 2015 10:53 AM IST
विज्ञापन
Before the terrible atrocities committed suicide at her children.

छावला इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक महिला ने अपने दो बच्चों को मारने की कोशिश करने के बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन


बच्चों को घायलावस्था में डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला की पहचान उड़ीसा निवासी सुष्मिता(28) के रूप में हुई है। पुलिस महिला के पति से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार मूलत: उड़ीसा की रहने वाली सुष्मिता पति शशिकांत और दस महीना और दो साल के बच्चे के साथ छावला के गोयला डेयरी इलाके में रहती थी।

शशिकांत प्लंबर का काम करता है। शुक्रवार दोपहर शशिकांत काम से घर लौटा। उसके कमरे का दरवाजा बंद था। काफी आवाज देने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की से कमरे के अंदर झांका।

विज्ञापन

कमरे के अंदर देखा तो उड़ गए होश

Before the terrible atrocities committed suicide at her children.

कमरे के अंदर का दृश्य देखकर वह कांप गया। उसकी पत्नी फंदे से लटकी हुई थी, वहीं दोनों बच्चे लहूलुहान अवस्था में नीचे पड़े हुए थे। शशिकांत ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर पहुंचे। जांच में पता चला कि दोनों बच्चे जीवित हैं। पुलिस ने दोनों बच्चों व महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने सुष्मिता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सुष्मिता के शव को कब्जे में कर लिया। जांच में पता चला कि शशिकांत का छोटा बच्चा दस महीना का है, जिसे उसकी मां ने पटक कर मारने की कोशिश की, वहीं दो साल के बच्चे का गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की।

शशिकांत ने पुलिस को बताया कि उसकी अपनी पत्नी से कोई झगड़ा नहीं हुआ था। लेकिन उसने बताया कि उसकी पत्नी कई दिन से अपने मायके जाने की जिद कर रही थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और सुष्मिता के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed