{"_id":"57acac054f1c1bb461ee670f","slug":"before-the-election-all-polling-stations-will-be-brought-on-the-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले सभी पोलिंग बूथों पर पहुंचाई जाएगी बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले सभी पोलिंग बूथों पर पहुंचाई जाएगी बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत विभाग ने शहर के सभी पोलिंग स्टेशन तक बिजली पहुंचाने की योजना बनाई है। यह कार्य विधानसभा चुनावों से पहले होना है। इसके लिए सभी पोलिंग बूथों की लिस्ट विभाग ने लेकर सर्वे करना शुरू कर दिया है और अगले माह से काम भी चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, जिलाधिकारी एनपी सिंह की ओर से विद्युत विभाग को पत्र लिखकर कहा गया था कि जिले में जितने भी पोलिंग बूथ हैं, उन सभी तक बिजली की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता मुकुल सिंघल ने बताया कि जिले के सभी पोलिंग बूथों पर बिजली पहुंचाना विभाग का काम है और विधानसभा चुनाव से पहले यह कार्य पूरा करना है। इसके लिए प्रस्ताव आ गए हैं और अगले माह से काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन