फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Before reading this tragic incident must think.

इस दुर्घटना को पढ़े तभी, जब दिल मजबूत हो

Sun, 21 Dec 2014 05:06 PM IST
Updated Sun, 21 Dec 2014 05:06 PM IST
विज्ञापन
Before reading this tragic incident must think.

नई दिल्ली के मयूर विहार फेज-थ्री में शनिवार दोपहर छत पर धूप सेक रहा 12वीं कक्षा का छात्र चक्कर आने के बाद पहली मंजिल स्थित पिलर (कॉलम) पर गिर गया। पिलर के ऊपर निकले सरिये छात्र के दोनों कूल्हों में घुस गए। एक सरिया तो उसके आरपार हो गया।

विज्ञापन


चिल्लाने की आवाज सुनकर आए परिजनों व पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह दोनों सरियों को काटकर छात्र को एलबीएस अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां से गंभीर हालत में उसे नोएडा के कैलाश अस्पताल रेफर कर दिया गया। गाजीपुर थाना पुलिस की मानें तो छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है। देर रात उसके ऑपरेशन की तैयारी चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिलर से निकली सरिया से हुआ हादसा

Before reading this tragic incident must think.

पुलिस की मानें तो मयूर विहार फेज-3 निवासी अर्जित चटर्जी (18) के परिवार में पिता आरूप चटर्जी और मां है। वह सालवान पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। उसका दो मंजिला मकान बना है।

दूसरी मंजिल को आधा बनाकर छोड़ दिया गया। पहली मंजिल पर पिलर खड़े हैं, जिसके सरिये ऊपर की ओर निकले हुए हैं। शनिवार दोपहर करीब दो बजे अर्जित अपनी छत पर धूप सेंक रहा था। इसी बीच चक्कर आने पर वह दूसरी मंजिल की छत से पहली मंजिल के पिलर पर गिर गया। इसके सरिये उसके कूल्हों में घुस गए।

खबर मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कटर की सहायता से किसी तरह सरियों को काटकर अर्जित के शरीर को अलग किया। लेकिन दोनों कटे हुए सरिये उसके शरीर में मौजूद रहे।

गंभीर हालत में अर्जित को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे नोएडा स्थित अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक अर्जित के कूल्हों में छह से सात इंच लंबे सरिये मौजूद थे। देर रात तक अस्पताल में उसके ऑपरेशन कर सरिये निकालने की तैयारी चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed