फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   befitting reply to enemy by three surgical strikes says yogi adityanath

तीन सर्जिकल स्ट्राइक से दुश्मनों को दिया मुंहतोड़ जवाब : योगी

Thu, 07 Mar 2019 03:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 Mar 2019 03:46 AM IST
विज्ञापन
befitting reply to enemy by three surgical strikes says yogi adityanath
योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक से दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। पहले म्यांमार फिर उरी और अब पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद प्रधानमंत्री का दूसरा चेहरा पूरे विश्व ने देखा। 
विज्ञापन


यह पूर्ण विश्वास के साथ कहा जा सकता है कि मोदी के नेतृत्व में 2019 के चुनाव में भाजपा की एतिहासिक जीत होगी। ये बातें सीएम ने उस वक्त कहीं, जब वे प्रधानमंत्री के आठ मार्च के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने बुधवार को गाजियाबाद पहुंचे। 
विज्ञापन


योगी ने कहा कि 57 माह के कार्यकाल में पीएम ने देश और दुनिया को अपने दो रूप दिखाए हैं। एक तरफ देश के अंदर लोक कल्याणकारी योजनाओं से गांव से शहर तक तमाम तबकों का हित किया। दूसरी ओरख् दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर देश का शौर्य दुनिया को दिखाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल में नए भारत की नींव रखी। पीएम आठ मार्च को गाजियाबाद, कानपुर और वाराणसी के कार्यक्रम में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में करीब एक लाख करोड़ से अधिक के निवेश से विकास कार्यों का आधारशिला और पूरे हो चुके कार्यों का शुभारंभ करेंगे। 

गाजियाबाद में हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल, मेट्रो का उद्घाटन और ग्रेटर नोएडा में मेट्रो के कार्य को आगे बढ़ाने के कार्य का शुभारंभ करेंगे। कानपुर में 75 हजार करोड़ के निजी क्षेत्र में निवेश, आगरा व कानपुर मेट्रो की आधारशिला रखेंगे। 


लखनऊ मेट्रो के सेकेंड फेज का शुभारंभ भी होगा। एक पनकी पॉवर प्रोजेक्ट का शुभारंभ होगा। 283 साल के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर और उसके आसपास सुंदरीकरण का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed