{"_id":"f11f4ffa1de216b4dba9f759f0515867","slug":"been-emptied-account-took-atm-detail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड की जानकारी ली और खाली कर दिया खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड की जानकारी ली और खाली कर दिया खाता
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 14 Apr 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को बैंक मैनेजर बताने वाले ठग ने युवक को झांसा देकर उसके बैंक खाते के एटीएम कार्ड की जानकारी हासिल कर ली। कॉल करने के दौरान ही उसके खाते से 24 हजार निकाल ले गए। फोन काटने के फौरन बाद युवक ने एटीएम बूथ जाकर बैलेंस चेक किया तो खाते में मात्र 263 रुपये ही बचे थे। पुलिस ने शिकायत तो ले ली लेकिन केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
एनआईटी पांच निवासी दिनेश एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उन्होने एटीएम कार्ड के लिए बैंक में आवेदन किया था। कुछ दिन पहले ही उन्हें एटीएम कार्ड मिला था। उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल को उनके पास खुद को बैंक मैनेजर बताने वाले किसी व्यक्ति का फोन आया।
विज्ञापन
कथित बैंक मैनेजर ने बताया कि उनके एटीएम कार्ड का पासवर्ड किसी और एटीएम कार्ड से मैच कर रहा है, इसलिए समस्या हो रही है। कुछ और बातें करने के बाद उसने दिनेश से कार्ड पर छपे आगे और पीछे के नंबर, पिन नंबर और कार्ड की एक्सपायरी डेट पूछ ली।
विज्ञापन
दिनेश को कॉल होल्ड करने के लिए कहा, इस दौरान उनके खाते से 24,742 रुपये निकल गए। शक होने पर फोन कटते ही उन्होंने नजदीक के एटीएम में जाकर बैलेंस चेक किया तो एकाउंट में मात्र 223 रुपये बचे थे। एसएचओ एनआईटी ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।