फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   beef was not the main cause of junaid lynching said grp sp kuldeep

बीफ विवाद के चलते नहीं हुई थी जुनैद की हत्या, जीआरपी का दावा

Mon, 10 Jul 2017 09:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, फरीदाबाद
टीम डिजिटल/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 10 Jul 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
beef was not the main cause of junaid lynching said grp sp kuldeep

जुनैद हत्याकांड के मुख्य आरोपी को शनिवार को महाराष्ट्र के धुले से गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में जानकारी देते हुए रविवार को रेलवे पुलिस के एसपी कमलदीप ने बताया कि घटना के दिन विवाद का मुख्य कारण बीफ नहीं था।

विज्ञापन


एसपी का कहना था कि असल में विवाद की शुरुआत सीट को लेकर हुई थी जो बाद में हिंसक हो गई। गिरफ्तार आरोपी के बारे में बताते हुए एसपी ने स्पष्ट किया कि जब तक मामले की जांच चल रही है उसकी पहचान को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने आरोपी का नाम नेरश बताया जो हरियाणा के पलवल का रहने वाला है। उससे पूछताछ के बारे में उन्होंने कोई अन्य जानकारी देने से इनकार कर दिया। इस मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि इस घटना के बाद ही पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली थी जिसमें एक बाइक पर तीन लोगों को स्टेशन से भागते हुए देखा गया था। बाइक पर सवार दो लोगों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed