फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bedshit be shifted to the hospital everyday, per day will determine the color

अस्पताल में रोज बदली जाएगी बेडशीट, दिन के हिसाब से तय होगा रंग 

Fri, 11 Mar 2016 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 11 Mar 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
Bedshit be shifted to the hospital everyday, per day will determine the color
अस्पताल

ईएसआई अस्पताल के तर्ज पर सिविल अस्पताल के वार्ड और ओपीडी पर अब इंद्रधनुषी रंग छाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों में एक नए पैटर्न पर सुधार करने की शुरुआत की जा रही है।

विज्ञापन


इसकी शुरुआत अस्पताल के वार्ड और ओपीडी की बेडशीट से की जा रही है। मरीजों को अलग फील देने के लिए विबग्योर पैटर्न पर बेडशीट लगाया जाएगा। इस बात स्वास्थ्य निदेशक ने सभी सिविल सर्जन को आदेश दिए है।
विज्ञापन


दरअसल, आमतौर पर अस्पतालों में सफेद बेडशीट बिछाई जाती है, लेकिन कई बार लंबे समय तक बेडशीट नहीं बदला जाता है। जिससे इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।

मरीजों को इंफेक्शन से बचाने के लिए सभी सरकारी अस्पतालों एवं चिकित्सा महाविद्यालयों में सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग रंगों की बेडसीट प्रयोग करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक दिन हर अस्पताल में एक सूचना-पट्ट पर सूचना चिपकाई जाएगी कि उस दिन कौन से रंग की बेडशीट प्रयोग की जानी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके महापात्रा का कहना है कि अस्पताल का काम मरीजों का इलाज करना है।


अगर अस्पताल में ही इंफेक्शन रहेगा, तो मरीज उल्टे बीमार होंगे। इसके लिए नई व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। इससे मरीजों को भी अच्छा फील होगा और वो अस्पताल प्रबंधन से शिकायत भी कर सकेंगे। कोई भी दूर से देखकर बता देगा कि आज बेडशीट नहीं बदला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed