फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Because of the heat dog and monkey frenzy

गर्मी से गुस्साए बंदरों और कुत्तों ने ये क्या किया?

Tue, 10 Jun 2014 04:54 AM IST
Updated Tue, 10 Jun 2014 04:54 AM IST
विज्ञापन
Because of the heat dog and monkey frenzy

गर्मी का पारा चढ़ने से आवारा कुत्ते और बंदर लोगों के लिए परेशानी बन गए हैं। हर दिन करीब सौ लोग कुत्ते और बंदर के शिकार हो रहे हैं। इस महीने अभी तक साढ़े चार सौ लोग सिविल अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन ले चुके हैं।

विज्ञापन


कुत्ते काटने के मामले आदर्श नगर, प्रताप नगर, सुभाष नगर, मोहयल कॉलोनी, झाड़सा, आचार्यपूरी इलाके से ज्यादा हैं। जबकि, बंदर काटने के मामले वजीराबाद, डीएलएफ, साहपुर, सेक्टर-43 से अधिक हैं। डीएलएफ स्थित एक वेटरिनरी अस्पताल के वेट सर्जन डॉ. अमित गुप्ता बताते है कि गर्मी के दिनों में कुत्ते ज्यादा चिड़चिड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन


जिसकी वजह से इन दिनों ज्यादा रिएक्ट करते हैं।  घरेलु कुत्तों में पोमेरियन, चोचो और जैपनीज स्पिट्ज नस्ल के कुत्ते इस मौसम में ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

निगम बेपरवाह

Because of the heat dog and monkey frenzy

अवारा कुत्तों और बंदरों पर लगाम लगाने की जिम्मेवारी नगर निगम की है, लेकिन निगम के संबंधित अधिकारी इससे लापरवाह हैं। नतीजतन, शहर में अवारा कुत्तों की संख्या बढ़ रही है। आवारा कुत्तों और बंदरों को पकड़ने के लिए निगम के पास कोई टीम नहीं है।

हालांकि, निगम ने कुत्तों की नसबंदी के लिए अभियान शुरू किया था, वह अब ठंडे बस्ते हैं। शहर में कितने आवारा कुत्ते और बंदर हैं, इसकी जानकारी भी किसी अधिकारी को नहीं है।  

नगर निगम के मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुमित धनखड़ बताते हैं कि आवारा कुत्तों या बंदरों का कोई सर्वे नहीं होता है। कुत्तों की नसंबदी के लिए अभियान चलाया जाता है। लेकिन बंदरों को पकड़ने के लिए विभाग के पास विशेषज्ञ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed