फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   because of Kejriwal declared to be hassle for you

केजरीवाल का ऐसा वायदा जिससे आपको हो सकती है परेशानी

Sun, 17 May 2015 11:13 PM IST
Updated Sun, 17 May 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
because of Kejriwal declared to be hassle for you

दिल्ली में ऑटो रिक्शा का किराया हर साल 1 अप्रैल को बढ़ेगा। किराया वृद्धि का फार्मूला तय करने के लिए समिति का गठन हो चुका है। ऑटो चालक प्रतिनिधि भी समिति के सदस्य हैं।

विज्ञापन


समिति के सुझाए फॉर्मूले के मुताबिक किराया वृद्धि की जाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ऑटो रिक्शा चालकों के संवाद कार्यक्रम में की।
विज्ञापन


वहीं, ऑटो रिक्शा चालकों से मुख्यमंत्री ने जनता को खुश करने की मांग भी रखी। इतनी घोषणाएं की तो कर्तव्य निर्वाह भी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विस चुनाव में 67 सीट की जीत में 50 फीसदी हिस्सेदारी ऑटो रिक्शा चालकों की रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के इशारे पर जब्त कर लिए जाते थे ऑटो

because of Kejriwal declared to be hassle for you

राष्ट्रपति शासनकाल में भाजपा की केंद्र सरकार के इशारे पर चालान करने के अलावा ऑटो रिक्शा जब्त कर लिए जाते थे। अब सरकार ने तीन महीने में ऑटो चालकों से किए आधे वादे पूरे कर दिए।

केजरीवाल और परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा कि परमिट शर्त में 66/192 कानून में बिना परमिट, लाइसेंस या शराब पीकर वाहन चलाने जैसे मामले को छोड़कर बाकी अधिकार ट्रैफिक पुलिस से छीनकर वापस लेना, शाम को घर की तरफ जा रहे हैं।

अपने ऑटो रिक्शा पर बोर्ड लगाने, जीपीएस के लिए चार कंपनी फिक्स करके वेबसाइट पर डालने, 425 हाल्ट एंड गो स्टैंड बनाने की शुरुआत की गई। वहीं, ऑटो चालकों के लिए कल्याण बोर्ड बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

मजबूरी का फायदा मत उठाना...फलेगा नहीं

because of Kejriwal declared to be hassle for you

केजरीवाल ने कहा कि जनता के लिए हेल्पलाइन नंबर 42400400 पर कुछ अफसर बैठा रहे हैं। जो ओवरचार्ज, रिफ्यूजल पर कार्रवाई करेंगे। आप सब इमानदारी से काम करना। बेईमानी से काम करोगे फलेगा नहीं।

अभी डीटीसी की हड़ताल की थी, ऑटो वालों ने मनमानी की थी। आगे अगर ऐसा हो तो बेईमानी नहीं करना, मजबूरी का फायदा नहीं उठाना। एक साल दिल्ली की जनता की सेवा कर दो।

सवारी का सामान उठा लो, मीठे बोल दो क्या जाएगा। जनता की खूब सेवा करना। मैं आपके बच्चों का ख्याल रखूंगा, लेकिन मैं आपसे दिल्ली के लोगों का ख्याल रखने की मांग करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed