फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   because of falling prices lying rotting onions In the fields

खेतों में पड़ा सड़ रहा है प्याज, दाम गिरने से बेकदरी

Sat, 12 Dec 2015 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 12 Dec 2015 05:57 PM IST
विज्ञापन
because of falling prices lying rotting onions In the fields

मेवात क्षेत्र में प्याज की बंपर पैदावार होने के साथ ही अब यहां प्याज को कोई पूछने वाला नही मिल रहा है। जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी हैं। अगर प्याज के दामों में आगे भी गिरावट रही तो इससे क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन


मेवात में इस बार प्याज की बंपर पैदावार होने के साथ ही मेवात के प्याज ने दिल्ली व एनसीआर की मंडियों में आसमान छूती प्याज की कीमतों को कम कर दिया है। प्याज की खेती करने वाले किसानों का कहना है कि उन्होंने इस वजह से प्याज की खेती की थी कि उन्हें अच्छी आमदनी हो जाएगी। पंरतु पिछले 15 दिनों में मेवात की प्याज ने बढ़ते दामों को गिरा दिया।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले वर्ष मेवात में प्याज की अधिक पैदावार होने से प्याज के दाम 10 रुपये प्रति किलो तक हो गए थे। जानकारों का कहना है कि जब मेवात व उसके आस-पास के क्षेत्रों में प्याज की इतनी पैदावार हुई है तो सरकार को विदेश से प्याज खरीदने की क्या जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव भोंड के जाकिर, हारून, किशन व अगोन के लखमीचंद व पाठखोरी के जाकिर, सिधरावट के इसलाम, जुहरूदीन आदि किसानों का कहना है कि प्याज की खेती में इस बार उन्होंने एक एकड में लगभग 50 से 60 हजार रुपये की लागत आई है। परंतु प्याज के दामों में आई गिरावट से उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्षेत्र के किसानों का आरोप है कि सरकार उनकी प्याज को खरीदे और विदेशों से प्याज को मंगवाने से बंद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed